0
(0)

पूर्णिया : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत चलाए जा रहे “वन्दे मातरम्” अभियान (चरण-III) के अंतर्गत राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया द्वारा बुधवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, सदर पूर्णिया में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य बलकर्मियों के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट शंभु नाथ बर्मन ने छात्राओं एवं बलकर्मियों को राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के इतिहास, महत्व और उसकी गौरवशाली विरासत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आमजन, विशेषकर युवाओं और छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय गीत के महत्व का प्रचार-प्रसार करना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: