December 24, 2025
परबत्ता थाना क्षेत्र में 11 लीटर अवैध देशी शराब बरामद || GS NEWS
शराबChanchal Jhaनवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना की पुलिस टीम ने छापामारी कर राघोपुर बिंद टोली स्थित कम्मों महतो के झोपड़ी से कुल 11 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में झोपड़ी की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई अवैध देशी शराब को जब्त किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 202/25, दिनांक 23.12.2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया […]