March 21, 2026
बुकिंग से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध, 20 मार्च को 12 हजार उपभोक्ताओं को मिला एलपीजी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। बुकिंग से अधिक संख्या में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लंबित मांग (बैकलॉग) तेजी से समाप्त की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने शनिवार को बताया कि 20 मार्च को करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया कराया गया, जबकि बुकिंग इससे काफी कम थी। इस प्रकार अतिरिक्त आपूर्ति कर बैकलॉग को तेजी से कम किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में कुल 58 एलपीजी गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के 33, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के 16 एवं भारत […]