Tag Archives: aarop

NAUGACHIA : लीची बगीचे में घुसकर लीची तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट, पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र में लीची बगीचे में जबरन घुसकर लीची तोड़ने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में 112 पुलिस टीम के कर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित विनीत कुमार साहू, पिता बाल किशोर साहू, निवासी साहु परबत्ता, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर ने दिए आवेदन में बताया कि उनका लीची बगीचा कोरन बहियार, खाता संख्या 344, खेसरा संख्या 22, रकबा 3 एकड़ 8 डिसमिल, मौजा जगतपुर में स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 मई 2026 को जब वह अपने बगीचे पहुंचे तो देखा कि पांच-छह लोग बगीचे में घुसकर […]

Noimg

BHAGALPUR: चलती ट्रेन में महिला का बैग गिराने का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । भागलपुर-नाथनगर रेलखंड पर चलती ट्रेन में एक महिला यात्री का बैग नीचे गिराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाथनगर स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, महिला यात्री साहेबगंज से ट्रेन में सफर कर रही थी। महिला का आरोप है कि ट्रेन में आइसक्रीम बेचने वाला एक युवक उसके बैग को पैर से धक्का देकर भागलपुर और नाथनगर स्टेशन के बीच नीचे गिरा दिया। महिला ने बताया कि बैग में नकदी समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसी युवक […]

Noimg

BHAGALPUR : ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप, राजद नेता ने उठाया मामला || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज के दौरान अवैध रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत अंतर्गत कुरपट गांव निवासी माला देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन कराने के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद नाथनगर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन अस्पताल पहुंचे और मरीज व उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। जेड हसन ने बताया कि उन्होंने हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष से […]