December 20, 2025
सीएचसी बिहपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर जयरामपुर को एनक्यूएएस अवार्ड से किया गया सम्मानित ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर जयरामपुर को एनक्यूएएस के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता तथा मरीजों को दी जा रही बेहतर सुविधाओं के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने कहा कि यह सम्मान पूरे स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, परिवार नियोजन कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन, स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान तथा […]