September 28, 2026
BHAGALPUR : अमडंडा में वायरल वीडियो का मामला, जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं – GS NEWS
अपराधबिहारभागलपुरJYOTI KUMARIशादी के लिए मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती, ग्रामीणों ने रोककर की थी पूछताछ; धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार भागलपुर। अमडंडा थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट की है। वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोककर पूछताछ करते और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छेड़खानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार युवक-युवतियां शादी करने के उद्देश्य से मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले वे शाहकुंड से सन्हौला होते हुए एक अन्य स्थान […]