Tag Archives: baithak

NAUGACHIA : बकरीद को लेकर गोपालपुर थाना में शांति समिति की बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील नवगछिया । बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने की। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं से सतर्क […]

Noimg

PURNIA : समाहरणालय में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। समाहरणालय पूर्णिया स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यालयों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान रोकड़ पंजी संधारण, न्यायालयों में लंबित मामलों, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), सेवांत लाभ सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यालयों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। कार्यालय कार्य प्रणाली पर दिया मार्गदर्शन जिलाधिकारी ने कार्यालय टिप्पण एवं प्रारूपण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यों में पारदर्शिता […]

Noimg

बैठक से अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई – डीडीसी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर. उप विकास आयुक्त भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह (भा०प्र०से०) के अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाता या स्थानांतरित मतदाता का नाम विलोपित करने तथा ईपिक में संशोधन करने को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक की गई.बैठक में विधानसभा वार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में पाया गया कि दिए गए लक्ष्य के अनुपात में लगभग 50 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जिनमें महिलाओं के आवेदन पुरुषों के आवेदन से थोड़ा ही ज्यादा है. उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी द्वारा भागलपुर में मतदाता सूची का जेंडर रेशियों 929 से बढ़कर 960 करने का लक्ष्य दिया गया था. बैठक […]

Noimg

रेशम उद्योग को लेकर उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक || GS NEWS

आयोजनउद्योगबिहारबैठकभागलपुररेशमAMBA0

नवगछिया। भागलपुर जिला अतिथि गृह भागलपुर के सभागार में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर सीआईआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर साकेत राय चौधरी, सीआईआई के प्रोडक्शन हेड सुभाष सप्रू, सीआईआई के निर्देशक सामिक समियुद्दीन एवं पांच रेशम निर्यातक कंपनी के प्रतिनिधि जिसमें चेन्नई सिल्क के शिवा रमन, संजय द कंपनी के मणिकांदन, आरएमकेबी सिल्क प्रोडक्शन टेक्सटाइल के निवास नूरानी, तनायारा सिल्क के नितिन सिंघानिया के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर को वर्षों से सिल्क सिटी के रूप में जाना जाता रहा है, पुनः इसके गौरव को स्थापित करने की आवश्यकता है। इसके लिए यहां बुनकर क्लस्टरों को पुनः सहायता देकर सक्रिय करना होगा। उन्होंने सभी […]

Noimg

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक || GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के सदस्य कुमार शैलेंद्र, ललन कुमार, पवन कुमार यादव, ललित नारायण मंडल एवं अजीत शर्मा के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार, महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, सभी नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नवगछिया, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 32 विभागों के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समय पर कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी […]

Noimg

भागलपुर जिलाधिकारी ने किया विभिन्न विभागों की समीक्षा || GS NEWS

उपलब्धिबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आईसीडीएस, आरटीपीएस, कृषि विभाग एवं आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के तहत पाया गया कि सन्हौला, कहलगांव, गोराडीह, खरीक एवं नारायणपुर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की उपलब्धि 80% से नीचे रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं से कारण पूछा जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए 410 स्थल चिन्हित हैं, लेकिन सभी के लिए अभी तक एनओसी प्राप्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को समन्वय स्थापित कर 10 दिन के भीतर एनओसी प्राप्त करने का निर्देश […]

Noimg

25 जून को होने वाले बीएड परीक्षा की तैयारी पूरी || GS NEWS

ParikshaबिहारभागलपुरAMBA0

कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर जिलाधिकारी ने की सभी केंद्र अधीक्षक व दंडाधिकारी के साथ विशेष बैठक भागलपुर: जहां एक ओर पूरे देश में नीट परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 25 जून को होने वाली बीएड परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्र अधीक्षकों और दंडाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बीएड परीक्षा की […]

Noimg

विकास समन्वय समिति की बैठक आहूत : भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश || GS NEWS

Environmentउपलब्धिभागलपुरAMBA0

भागलपुर – भागलपुर स्मार्ट सिटी को और अधिक विकसित और विकासशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत भागलपुर में कई कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्यों में व्यस्तता के कारण इन कार्यों की गति थोड़ी धीमी हो गई थी। अब इन कार्यों को पुनः तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि शहर में चौमुखी विकास हो सके। बैठक में जिलाधिकारी के साथ-साथ डीडीसी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी […]

Noimg

सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ई रिक्शा में कोडिंग, ई रिक्शा चालक संघ ने जताया विरोध || GS NEWS

Uncategorizedभागलपुरसमस्याAMBA0

भागलपुर: भागलपुर जिला ई रिक्शा चालक संघ के बैनर तले भागलपुर के एक निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि भागलपुर में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर जो कोडिंग कराया जा रहा है, वह अवैध है। भागलपुर जिला ई रिक्शा चालक संघ के सचिव रामकुमार झा ने बताया कि बैटरी चालित ई रिक्शा के लिए किसी तरह के परमिट की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में कोडिंग की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोडिंग व्यवस्था को बंद नहीं किया गया तो सभी ई रिक्शा चालक सांकेतिक हड़ताल पर बैठ जाएंगे, जिससे शहर में आवागमन ठप हो जाएगा। ई रिक्शा चालक संघ के सचिव से जब पूछा […]