5
(1)

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

नवगछिया । बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने की।

बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की बात कही।

इस अवसर पर दरोगा रसन देव पासवान, अक्षय पराशर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: