Tag Archives: Bakrid

NAUGACHIA : बकरीद को लेकर गोपालपुर थाना में शांति समिति की बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील नवगछिया । बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने की। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं से सतर्क […]

BHAGALPUR : बकरीद को लेकर जिला शांति समिति की बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जिला शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने नमाज स्थलों पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना का छिड़काव, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग उठाई। इसके अलावा महर्षि मेंही आश्रम के समीप जर्जर बिजली तारों की मरम्मत तथा कुर्बानी स्थल पर अपशिष्ट पदार्थों के उचित निष्पादन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर […]

NAUGACHIA : बकरीद को लेकर ढोलबज्जा और कदवा थाना में शांति समिति की बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, अफवाहों से दूर रहने का निर्देश नवगछिया संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढोलबज्जा एवं कदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। ढोलबज्जा थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निशांत कुमार शर्मा ने की। बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि […]

Noimg

ईद-उल-अजह : ईदगाह में पढ़ी जा रही बकरीद की नमाज, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद || GS NEWS

बिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में, भागलपुर के नाथनगर सीटीएस मैदान, शाह मार्केट मस्जिद, तातारपुर मौलानाचक, बरहपुरा बरारी समेत सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई। सीटीएस मैदान नाथनगर में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर भागलपुर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दे रहे हैं। AMBA

Noimg

बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शांति पूर्ण तरीके से बकरीद मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने की. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अनुमंडल कार्यालय सभागार में बकरीद को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए दो बार बैठक की गयी. पहली बैठक विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई और दूसरी बैठक शांति समिति के सदस्यों के साथ की गयी. जनप्रतिनिधियों इसे लेकर आवश्यक सुझाव भी दिया. उनका सुझाव काफी महत्वपूर्ण था. बताया गया कि बकरीद के मौके पर ईदगाह, मस्जिद व अन्य जगहों पर नमाज अदा की जाती है. इसके पश्चात सभी लोग अपने-अपने घरों में जाकर पशुओं की कुर्बानी देते हैं. इसे लेकर 82 जगहों पर […]