


युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
भागलपुर । भागलपुर के बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी में थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध यूट्यूबर आदर्श आनंद ने किया। इस सामाजिक पहल में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया जाएगा, ताकि जरूरतमंद थैलेसीमिया मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा गया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। शिविर में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रसिद्ध यूट्यूबर आदर्श आनंद ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे आकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करनी चाहिए। वहीं रक्तदाताओं ने भी लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।













