May 26, 2026
PURNIA : रक्तदान कर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पेश की मानव सेवा की मिसाल || GS NEWS
UncategorizedDESK 111जरूरतमंद मरीज को मिला नया जीवन, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा — “मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म” पूर्णिया । विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज की सहायता कर “रक्तदान–जीवनदान” का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समय पर रक्तदान किए जाने से सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के इलाज में मदद मिल सकी। जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के गेराबाड़ी धनेटा निवासी अरविंद कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था और इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया स्थित विधान चंद्र राय क्लिनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पूर्व […]