5
(1)



जरूरतमंद मरीज को मिला नया जीवन, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा — “मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म”

पूर्णिया । विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज की सहायता कर “रक्तदान–जीवनदान” का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समय पर रक्तदान किए जाने से सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के इलाज में मदद मिल सकी।



जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के गेराबाड़ी धनेटा निवासी अरविंद कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था और इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया स्थित विधान चंद्र राय क्लिनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पूर्व एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई।

इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मरीज की सहायता के लिए सक्रिय किया। संगठन के आह्वान पर बरहरा कोठी प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य कमलेश झा ने तुरंत रक्तदान कर मरीज की मदद की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का संकल्प है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं को अकेला या असहाय महसूस न करे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने जैसा पुण्य कार्य है।



उन्होंने कहा, “संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सनातन समाज, सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहता है। हमारा प्रयास है कि सेवा की हर किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन लगातार धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ गांव-गांव तक लोगों की सहायता करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज का विश्वास संगठन के प्रति लगातार बढ़ रहा है।



मौके पर कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार गिरी, सदस्य विनोद कुमार, यशवंत गिरी एवं अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: