0
(0)



खेल, योगा और फायरलेस कुकिंग गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह

पूर्णिया । मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया में 25 एवं 26 मई को नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न शैक्षणिक, मनोरंजक एवं टीम बिल्डिंग गतिविधियों का आनंद उठाया।



समर कैंप के दौरान बाल वाटिका के बच्चों के लिए योगा, जुम्बा, बैलून नी रेस, हुला हूप बैलेंसिंग, पासिंग ऑफ वाटर, हॉपस्कॉच, स्पंज गेम्स, कलर सॉर्टिंग एक्टिविटी, कुक विदाउट फायर, कप रेस, डुओ हूप पास रेस, ऑब्स्टेकल कोर्स, कार्डबोर्ड रेस एवं थ्री लेग्ड रेस जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

वहीं कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने टर्टल रेस, क्रैब वॉक, बैलून रेस, व्हील बैरो रेस, टग ऑफ वॉर, फायरलेस कुकिंग, टनल बॉल, स्नेक एंड लैडर सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फायरलेस कुकिंग गतिविधि बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बच्चों ने स्वादिष्ट वेज बर्गर बनाकर अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का परिचय दिया। समर कैंप के दौरान दोनों दिनों में बच्चों के लिए विशेष नाश्ता एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई। समापन अवसर पर बच्चों को आइसक्रीम वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


विद्यालय के प्राचार्य वाई.के. झा ने कहा कि समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को सीखने के साथ आनंद भी प्रदान करती हैं।

विद्यालय के निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों को कक्षा शिक्षण के साथ व्यवहारिक एवं सामाजिक कौशल सीखने का अवसर मिलता है।

समर कैंप के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं — शानू मिस, शालिनी मिस, मनीषा मिस, आशा मिस, अदिति मिस, स्वीटी मिस, हुमा मिस, लरैब मिस, पूजा मैम, खुशबू मिस, गुलनौशीन मिस, मीनू मैम, ईशिका मिस, मोइत्रा मैम, मेघा मिस, कोमल मिस, भावना मिस एवं प्रियंका मिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



समर कैंप का समापन बच्चों के उत्साह, खुशी और यादगार अनुभवों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: