Tag Archives: banka

Naugachia: इं. अंशु सिंह बने भागलपुर-बांका-नवगछिया के मंडलीय समन्वयक- GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

19 वर्षीय शिवम सांडिल्य को भागलपुर जिला मुख्य समन्वयक की जिम्मेदारी भागलपुर। ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने भागलपुर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन की ओर से इं. अंशु सिंह को भागलपुर, बांका एवं नवगछिया का मंडलीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं, 19 वर्षीय शिवम सांडिल्य को भागलपुर जिला मुख्य समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रणेता एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी विकास वैभव के मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। बताया गया कि दोनों पदाधिकारियों का चयन उनके समर्पण, सक्रियता, कार्यशैली तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान की भावना […]

BHAGALPUR : बांका में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग से आहत होकर 19 वर्षीय नवविवाहिता लाडो खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाडो खातून नया टोला हसनपुर की निवासी थी। उसकी शादी करीब 10 महीने पहले मोहम्मद हासिब (25) से हुई थी, जो पेशे से बिजली मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पूर्व वह अपने पति के साथ मायके आई थी और वहीं रह रही थी। परिजनों के अनुसार, लाडो खातून का पिछले छह महीने से पड़ोस के युवक गुफरान (पिता—अब्बास) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना […]

Noimg

बांका उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गिट्टी लदे ट्रक से 318 पेटी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के मोतीहाट के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे एक ट्रक से 318 पेटी विदेशी शराब जप्त की है। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। जप्त शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका से गिट्टी लोडेड ट्रक मधेपुरा जा रहा है, जिसमें शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार और दरोगा दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बाराहाट थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बौंसी की ओर से […]

Noimg

भागलपुर में 20 घंटे की सबसे बड़ी छापेमारी: 126 ओवरलोड वाहन जप्त, 36 लाख जुर्माना वसूला || GS NEWS

भागलपुरमास्क और वाहन जाँचAMBA0

भागलपुर में अब तक की सबसे बड़ी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भागलपुर, बांका और जमुई की संयुक्त टीम ने रात 11:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे तक 20 घंटे की लंबी छापेमारी की। इस कार्रवाई में 126 ओवरलोड वाहन जप्त किए गए और 35 ट्रकों से 36 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। इस छापेमारी में पुलिस, खनन, परिवहन और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान सभी थानों को निर्देश जारी करके चलाया गया था। भागलपुर अनुमंडल में 80, कहलगांव में 36 और नवगछिया में 10 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। शहरी क्षेत्र में पकड़े गए वाहनों को हवाई अड्डा […]

Noimg

पुरानी दुश्मनी में चली गोली, एक घायल ||  GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के बांका जिले के संग्रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें गोली लगने से राकेश यादव घायल हो गए हैं। घटना के बाबत राकेश यादव ने बताया कि बुधन यादव से उनकी किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 15 जून को जब राकेश बाहर गए थे और कल वापस अपने घर आए, तो बुधन यादव, उसका पुत्र सुदामा यादव एवं सुदामा यादव का साला उनके घर में आकर गाली-गलौज करने लगे और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा। जब राकेश ने इसका विरोध किया, तो सुदामा यादव ने पहले लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। फिर सुदामा यादव ने अपनी कमर से हथियार निकाला और अपने साले के […]

बांका जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष और बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव की सिंपल देवी ने निर्दलीय के रूप में किया अपना नामांकन पर्चा दाखिल  // GS  NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 04 B0

बौसी प्रमुख देवाशीष कुमार उर्फ लिपू पांडे ने भी किया अपना पर्चा दाखिल रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर-बांका विधान परिषद चुनाव के लिए आज बांका जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष और बेलहर से जदयू विधायक मनोज यादव की पत्नी सिंपल देवी ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंची सिंपल देवी ने भागलपुर समाहरणालय में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया । नामांकन करने के बाद सिंपल देवी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के जवाब में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है । इस दौरान उन्होंने अपने जीत का दावा भी किया । हम आपको बता दें कि बांका के […]

उस समय मची हलचल जब महिला नें कहा – मैं हूँ बांका की सांसद ||GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर के स्टेशन परिसर में उस वक़्त हलचल मच गई जब एक महिला ने खुद को बाँका का सांसद बता दिया। आयशा खातुन नाम की महिला स्टेशन मास्टर के कमरे में जाकर बैठ गयी और कहने लगी वो बाँका सांसद है। महिला के पास एक आईडी कार्ड भी गले मे लटका हुआ था। वहीं उनके पास एक मुहर भी दिखा जिसमें उनका नाम और मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट लिखा था। महिला ने यहाँ तक कह दिया कि उसे जेपी नड्डा और अमित शाह ने उसे सांसद बनाया है। महिला बता रही है कि वो बाँका की है। उसने गार्ड के लिए भागलपुर डीएम को भी पत्र लिखा है। महिला के बात से सभी अचंभित थे। उसने शाहनवाज हुसैन को भगलपुर के […]