Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: ईंट भट्ठे में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन और भट्ठा मालिक से उचित मुआवजा देने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र निवासी जनार्दन मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास कुमार ईंट भट्ठे पर मशीन में बुरादा और सीमेंट की बोरी डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका शरीर मशीन की चपेट में आ गया और मशीन उन्हें अंदर की ओर खींच ले गई। हादसा इतना […]

Noimg

Bhagalpur: एक पेड़ पर 52 किस्म के आम उगाकर मैंगो मैन अशोक चौधरी ने रचा नया कीर्तिमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के प्रसिद्ध “मैंगो मैन” अशोक चौधरी ने आम की खेती और संरक्षण के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऐसा आम का पेड़ विकसित किया है, जिसमें एक साथ 52 विभिन्न किस्मों के आम फल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि की कृषि जगत में व्यापक सराहना हो रही है। अशोक चौधरी वर्षों से आम की दुर्लभ और पारंपरिक किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी नर्सरी में हजारों आम के पेड़ मौजूद हैं, जिनमें 300 से अधिक किस्मों के आम संरक्षित किए गए हैं। अपनी मेहनत और नवाचार के कारण ही उन्हें “मैंगो मैन” के नाम से पहचान मिली है। अशोक चौधरी ने बताया कि उनकी कोशिश केवल नई उपलब्धियां […]

Noimg

Bhagalpur: कारगिल दियारा का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद किसानों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ लोग खेतों से फसल लेकर लौट रहे किसानों को रास्ते में रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए किसानों को डराने-धमकाने की भी बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र […]

Noimg

Bhagalpur: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोढ़ा गेट के पास मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक से चोरी हुए मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज स्थित एक सैलून से मोबाइल चोरी हो गया था। सैलून संचालक को एक युवक पर चोरी का संदेह था। इसी बीच सूचना मिली कि संदिग्ध युवक कोढ़ा गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही सैलून संचालक और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक से चोरी हुए मोबाइल के बारे में […]

Noimg

Bhagalpur: प्लास्टिक मुक्त धरती के लिए बीएयू का अभियान, एक सप्ताह की कार्यशाला संपन्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर ।बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के नेचर क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक सप्ताह की कार्यशाला “प्लास्टिक का ज़हर : धरती पर कहर” का समापन गुरुवार को हुआ। समापन सत्र में लगभग 80 शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नेचर क्लब के सचिव डॉ. अवधेश पाल ने सप्ताहभर चली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर, सबौर तथा भागलपुर शहर में सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 5 जून को कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह द्वारा गंधराज पौधे का रोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद 6 एवं 7 जून […]

Noimg

Bhagalpur: खरीफ महाभियान 2026 किसानों को प्राकृतिक खेती और नई तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  भागलपुर ।शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (शष्य) श्याम बिहारी सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आत्मा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, नाबार्ड, बैंकिंग संस्थानों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, मोटे अनाज, शारदीय मक्का, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, दलहन, प्याज उत्पादन, जीरो टिलेज तकनीक, उद्यानिकी, कृषि यंत्रीकरण तथा ड्रोन तकनीक के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई। प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए […]

Noimg

Bhagalpur: साइकिल यात्रा के साथ भाजपा का जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर होंगे कई कार्यक्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने बिहपुर और खरीक प्रखंड क्षेत्रों में साइकिल यात्रा कर पार्टी के पुराने एवं जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, शिक्षकों, सैनिकों तथा गणमान्य लोगों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री के साथ बिहपुर एवं खरीक मंडल भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साइकिल से जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे। मंत्री ने कहा कि साइकिल न केवल पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का प्रभावी […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु सुरक्षित, छोटे वाहनों का परिचालन रहेगा जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप बढ़ने की खबरों पर विभाग ने दी सफाई, जांच में स्थिति पूर्ववत पाई गई भागलपुर ।विक्रमशिला सेतु को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों में प्रसारित खबरों के बीच पथ निर्माण विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सेतु पर छोटे एवं हल्के वाहनों का परिचालन पूरी तरह सुरक्षित है और पूर्व की भांति जारी रहेगा। पथ निर्माण विभाग, बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि 3 मई 2026 की मध्यरात्रि में विक्रमशिला सेतु के पी-2 एवं पी-3 स्पैन के बीच 34 मीटर लंबा सस्पेंडेड भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद विभागीय निर्देशानुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम के सहयोग से क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया […]

Noimg

Bhagalpur: कूड़ा फेंकने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया संग्रामपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंपनी पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनकी मां ने पड़ोसी से घर के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा नहीं फेंकने तथा कुछ दूरी पर कूड़ा डालने का अनुरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पड़ोसी पक्ष के चार से पांच लोग उनके घर पहुंचे और कंपनी पासवान के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। […]

Noimg

Bhagalpur: कूड़ा फेंकने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया संग्रामपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंपनी पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनकी मां ने पड़ोसी से घर के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा नहीं फेंकने तथा कुछ दूरी पर कूड़ा डालने का अनुरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पड़ोसी पक्ष के चार से पांच लोग उनके घर पहुंचे और कंपनी पासवान के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। […]