Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: बांका समाहरणालय पहुंची मनियां हस्तकला की आवाज, डीएम अंशुल अग्रवाल ने कारीगरों की समस्याएं जानने में दिखाई रुचि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बांका की पारंपरिक मनियां हस्तकला को नई पहचान और कारीगरों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद उस समय जगी, जब इस कला के मर्मज्ञ भागलपुर निवासी ब्रह्म प्रकाश ठाकुर ने समाहरणालय, बांका पहुंचकर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के समक्ष मनियां हस्तकला की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कला की विशेषताओं, निर्माण की बारीकियों और इस पारंपरिक विधा से जुड़े कारीगरों के सामने आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को विस्तार से रखा।कला की बारीकियों से लेकर कारीगरों की परेशानी तक हुई चर्चाब्रह्म प्रकाश ठाकुर ने जिलाधिकारी को मनियां हस्तकला की पूरी प्रक्रिया और इसकी विशिष्टताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह कला केवल उत्पाद तैयार करने की तकनीक नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही स्थानीय […]

Noimg

Bhagalpur: जब मंजूषा में उतरी बिहुला की कथा, सितारों ने छेड़ी अंग की धुन – भागलपुर में लोकसंस्कृति का रंगीन संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।एक तरफ 17 सितारों से निकली शास्त्रीय सुरों की झंकार, दूसरी ओर मंजूषा की रंग-बिरंगी रेखाओं में जीवित लोककथा और बीच में बिहुला की आस्था, संघर्ष और समर्पण की कहानी। अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर मंगलवार को अंग की लोक-स्मृति और आधुनिक सांस्कृतिक प्रयोगों के अनोखे संगम का गवाह बना।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बिहुला विषहरी उत्सव का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति से हुई।17 सितारों ने एक साथ छेड़ा सुर:उत्सव का सबसे अलग आकर्षण बिहार बाल भवन किलकारी, भागलपुर के कलाकारों की सामूहिक वादन प्रस्तुति रही। 17 सितार वादकों […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर तीन महीने का ब्रेक: बेली ब्रिज हटेगा, स्टील ब्रिज लगाएगा नया रास्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला सेतु के मरम्मत कार्य को लेकर लोगों की बढ़ती चिंता के बीच बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बड़ा भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि सेतु पर काम जरूरी है, लेकिन इसके कारण आम लोगों की आवाजाही ठप नहीं होने दी जाएगी। सरकार और जिला प्रशासन मिलकर वैकल्पिक आवागमन की पुख्ता व्यवस्था करेंगे। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 28 अगस्त की आधी रात के बाद यह महत्वपूर्ण पुल करीब तीन महीने के लिए बंद हो सकता है। वजह है – पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का बड़ा पुनर्निर्माण। इस दौरान मौजूदा अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर उसकी जगह स्टील ब्रिज और नया सुपर स्ट्रक्चर तैयार किया […]

Noimg

Bhagalpur: सड़क विभाग का शिविर बना कांवड़ियों का पड़ाव,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मंत्री ई शैलेन्द्र ने पहुंचकर परखी सेवा की हकीकत प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की तपिश और लंबी पैदल यात्रा के बीच कांवड़ियों को राहत देने के लिए सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर पथ निर्माण विभाग का सेवा शिविर अब श्रद्धालुओं के लिए सहारा बन रहा है। मंगलवार को सावन के 20वें दिन पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार खुद नोनसर स्थित जर्मन हैंगर शिविर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंत्री ने शिविर में ठहरे कांवड़ियों से सीधे बातचीत की और पूछा कि रास्ते में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। चाय से शरबत तक, थके कदमों को […]

Noimg

Bhagalpur: रेलवे की कमाई में आगे, ठहराव में पीछे: भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर यात्रियों का सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ टिकट से बढी आय, सुविधा क्यों नहीं?प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड को लेकर यात्रियों की शिकायत अब सिर्फ ट्रेनों की कमी तक सीमित नहीं रही है। रेल यात्री संघर्ष समिति ने रेलवे के सामने एक सीधा सवाल खड़ा किया है—जिस रेलखंड के स्टेशनों से रेलवे को करोड़ों रुपये की आमदनी हो रही है, वहां यात्रियों को महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव क्यों नहीं मिल रहा है?समिति ने हावड़ा-नटेसर (राजगीर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03029/03030 के भागलपुर और साहिबगंज के बीच महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव की मांग तेज कर दी है। समिति का कहना है कि इस रेलखंड के कई प्रमुख स्टेशन यात्री और राजस्व, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसके बावजूद इस ट्रेन का लाभ बड़ी आबादी को सीधे नहीं […]

Noimg

Bhagalpur: बेलसीरा में घर को निशाना बनाकर चोरी, 30 भर चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये नगद ले उड़े चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। कजरेली थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 30 भर चांदी के जेवरात, दो हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना कजरेली थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बिजली का रिचार्ज खत्म होने के कारण घर में बिजली नहीं थी। गर्मी अधिक होने के चलते गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए थे, जबकि घर के आंगन में गृहस्वामी की सास सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर खिड़की […]

Noimg

Bhagalpur: पंखों की हवा भी बंद, पढ़ाई की उम्मीद भी बेहाल! T.N.B. कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। T.N.B. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। जर्जर कक्षाएं, खराब और कम पंखे, सफाई-रखरखाव की समस्या और इंटर्नशिप की लंबित राशि जैसे मुद्दों को लेकर छात्र प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया।छात्रों का कहना है कि जिस विभाग में उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए, वहां मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आवाज उठानी पड़ रही है। कई पंखे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जबकि उपलब्ध पंखों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। गर्मी के बीच कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। आंदोलन का एक बड़ा मुद्दा इंटर्नशिप की लंबित राशि […]

Noimg

Bhagalpur: मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा का सैलाब : डलिया चढ़ा, मन्नत मांगी, देर रात बिहुला-लखेंद्र की अनूठी शादी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग जनपद भागलपुर में तीन दिवसीय विषहरी पूजा की शुरुआत हो चुकी है। पुजा के अवसर पर आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। चंपानगर स्थित ऐतिहासिक मनसा देवी मंदिर सुबह से ही श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह की पहली किरण के साथ मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। कोई डलिया में पूजा सामग्री और चढ़ावा लेकर पहुंचा तो कोई पान, दूब और प्रसाद के साथ मनसा माई के दरबार में अपनी मन्नत लेकर आया। विषहरी पूजा अंग क्षेत्र की विशिष्ट लोकपरंपरा है, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और लोककलाओं का भी समावेश होता है। इस अवसर पर […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में ज्वेलर्स दुकान पर बड़ी चोरी: वेंटिलेशन तोड़कर घुसे चोर, 13-14 लाख की चांदी गायब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया। हटिया रोड स्थित जय श्री श्याम ज्वेलर्स में देर रात वेंटिलेशन तोड़कर दाखिल हुए चोर करीब 13 से 14 लाख रुपये के चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।दुकान मालिक सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक, रात में मकान मालिक ने दुकान के आसपास संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना दी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो शटर के नीचे एक युवक बैठा मिला। दुकानदार को देखते ही वह भाग निकला।सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले पर हथौड़ी से वार किए जाने के निशान मिले। चाबी से ताला नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाकर ताला खुलवाया गया। […]

Noimg

Bhagalpur: RTI की अर्थी और ‘कड़ी चेतावनी’ का सरकारी संस्कार…- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 30 दिन के कानून को 8 – 9 साल की सरकारी चाल ने बनाया मजाक, सूचना आयोग के आदेश पर उठे गंभीर सवाल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘RTI की अर्थी निकली… सूचना आयुक्त ने कहा – राम नाम सत्य!’ यह कोई फिल्मी संवाद नहीं, बल्कि सूचना के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे RTI कार्यकर्ता अजीत कुमार सिंह का तीखा व्यंग्य है। उनका आरोप है कि जिन सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाना चाहिए था, उन्हें पाने के लिए उन्हें 8 से 9 वर्ष तक इंतजार करना पड़ा और अंत में कार्रवाई के नाम पर मिली – ‘कड़ी चेतावनी’। सवाल सीधा है – जब RTI कानून सूचना देने की समयसीमा तय करता है, तो सरकारी दफ्तरों में एक सूचना […]