August 19, 2026
Bhagalpur: आईआईआईटी भागलपुर में बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण-सह-प्रेरण कार्यक्रम आयोजित- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), भागलपुर में नवप्रवेशित बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को अभिमुखीकरण-सह-प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, परिसर जीवन, नियमों एवं विनियमों, छात्र सुविधाओं तथा उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. बिमलेश कुमार, प्राचार्य, बीसीई भागलपुर तथा रविंद्र कुमार शर्मा, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (HoP), एनटीपीसी कहलगांव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईआईआईटी भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह, कुलसचिव एवं एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण डॉ. धीरज कुमार सिन्हा, एसोसिएट डीन, शैक्षणिक मामले डॉ. हिमाद्रि नायक, संकाय सदस्य, अधिकारी, […]