Tag Archives: bhagalpur

Noimg

कारगिल दिवस पर निकाला गया मशाल जुलूस: शहर के सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, वीर शहीदों को किया याद || GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर में 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के बहादुर और दिलेर जवानों के बलिदान को याद करते हुए एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का प्रतीक है, और इस दिन को हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए गर्व का दिन है, जब 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था। यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था, और इस दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। विशेष रूप से, कैप्टन निर्भय कुमार सिंह ने असाधारण वीरता दिखाते हुए दुश्मनों के […]

Noimg

कमिश्नर व जिला पदाधिकारी ने श्रावणी मेला के पांचवे दिन कांवरिया विश्राम स्थल सहित सुविधाओं का किया निरीक्षण || GS NEWS

sultanganjउपलब्धिबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के पांचवे दिन भागलपुर के कमिश्नर दिनेश कुमार ने जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ धांधी बेलारी पंचायत में स्थित कांवरिया रैन सेंटर, कांवरिया विश्राम स्थल, स्वास्थ्य शिविर, और कांवरिया पथ सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने बाहर से आने वाले कांवरियों से फीडबैक भी लिया। कमिश्नर दिनेश कुमार और जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेला में कांवरियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कांवरिया विश्राम स्थल, स्वास्थ्य शिविर, रैन सेंटर, लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए […]

Noimg

दस लाख का जिमखाना बना मवेशियों का तबेला || GS NEWS

खेल कूदजगदीशपुरनिरीक्षणभागलपुरAMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के सन्हौली पंचायत में दस लाख रुपये की लागत से बना जिमखाना अब मवेशियों का तबेला बनकर रह गया है। यह जिमखाना पंचायत की योजना से युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया गया था। जब यह जिमखाना स्थापित किया गया था, तो पंचायत के युवा काफी उत्साहित थे। लेकिन कुछ ही महीनों में यह उत्साह मायूसी में बदल गया। यह जिमखाना सरकारी राशि के दुरुपयोग का एक स्पष्ट उदाहरण बन गया है। तीन साल के भीतर ही इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि अब इसे जानवरों के तबेले के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिमखाना में अब सिर्फ खंभे और कुछ पोल ही बचे हैं, बाकी सभी सामग्री गायब […]

Noimg

भागलपुर विश्वविद्यालय और विद्यार्थी परिषद के बीच तनाव: कुलपति के बयान पर अभाविप का पलटवार || GS NEWS

धरना प्रदर्शननगर निगमबिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक बयान जारी कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मांगों को गलत बताया था। इसके जवाब में अभाविप ने कुलपति पर तीखे आरोप लगाए हैं। अभाविप का कहना है कि कुलपति किसी खास मानसिकता से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं और उनका उद्देश्य आंदोलन को दबाने के लिए गलत बयानबाजी करना है, जिसे वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आनंद, जिला संयोजक रोहित राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल पांडे, और नगर मंत्री गौतम साहू ने सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता में कुलपति के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि माननीय कुलपति महोदय अपनी नाकामी, भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीति को छुपाने के लिए अभाविप द्वारा […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत || GS NEWS

घटनादुखदभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

बांका के सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के सन्हौला – जगदीशपुर सड़क मार्ग पर कोतवाली गांव स्थित बांका राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने गुरुवार को करीब 11:30 बजे पॉलिटेक्निक संस्थान की ओर पैदल जा रहे छात्र को सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों व छात्रों ने ट्रैक्टर को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समय पर पहुंच जाने से उनका प्रयास असफल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक सह चालक अशोक यादव वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मृतक छात्र की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र […]

Noimg

रेल विभाग के द्वारा मंझली बांध काटने पर ग्रामीणों ने किया विरोध, लाखों घर हो सकते जलमग्न || GS NEWS

sultanganjआपदाबाढ़भागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज के कमरगंज पंचायत में रेलवे विभाग के द्वारा मंझली बांध काटने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंझली बांध काटने से लाखों घर बाढ़ के चपेट में आ सकते हैं। जब रेल विभाग ने मंझली बांध काटने के लिए जेसीबी मंगाई, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और इस स्थिति की जानकारी मुखिया भरत कुमार को दी। मुखिया ने तुरंत बीडीओ विधायक और सांसद को सूचित किया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल काम पर रोक लगा दी गई। मुखिया भरत कुमार और बीडीओ संजीव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेल विभाग के अधिकारियों व इंजीनियरों से बातचीत कर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की बात की जाएगी। ग्रामीणों से […]

Noimg

एक क्विंटल 40 किलो का विशाल हनुमान कांवर के साथ कांवरिया हुए रवाना || GS NEWS

sultanganjअजब - गजबउपलब्धिगंगाबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर में अभी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला चल रहा है। सावन माह के चौथे दिन भी लाखों कांवरिया भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में जल भर कर बैजनाथ धाम देवघर के लिए पैदल और वाहन से बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हुए। आज के कांवरियों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा विशाल हनुमान कांवर। हावड़ा के दर्जनों कांवरियों का जत्था एक क्विंटल 40 किलो का विशाल हनुमान कांवर लिए बोल बम के जयकारों के साथ अजगैबीनाथ धाम से बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। हावड़ा के बम का कहना है कि बाबा भोलेनाथ हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, इसलिए हर वर्ष विभिन्न तरह के आकर्षक कांवर लेकर हम भोलेनाथ को मनाने जाते हैं। […]

Noimg

धू-धू कर सन्हौला मुख्य मार्ग पर जला हाइवा, ट्रैक्टर चालक फरार || GS NEWS

आगजनीघटनाभागलपुरसन्हौलाAMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मुख्य मार्ग 84, मुर्गियाचक पेट्रोल पंप के निकट अचानक एक 18 चक्का वाला हाइवा जलने लगा। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई कि आखिर हुआ क्या? सूत्रों के अनुसार, एक 18 चक्का वाला हाइवा घोघा की तरफ से आ रही थी तभी उसकी जोरदार टक्कर एक ट्रैक्टर से हुई। हाइवा अनियंत्रित होकर 11 हजार पावर के तार के पोल से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर से हाइवा में भीषण आग लग गई। तदनंतर, धू-धू कर हाइवा जलने लगा और मौके से दोनों वाहन के चालक फरार हो गए। हालांकि, अग्निशमन विभाग की वाहन भी पहुंची, लेकिन तब तक हाइवा का काम तमाम हो चुका था। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर महापौर, उप महापौर और नगर आयुक्त ने बरारी स्थित गंगा घाट का किया निरीक्षण || GS NEWS

गंगानिरीक्षणबिहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने भागलपुर के बरारी स्थित घाट का निरीक्षण किया। सावन माह में नगर निगम की ओर से शहर के बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट और एसएम कॉलेज घाट रोड की नियमित सफाई कराई जा रही है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर निगम की ओर से नदी में बांस-बल्ला लगाकर बैरिकेडिंग भी किया गया है गंगा स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम भी बनाया गया है रात में रोशनी के लिए भी नगर निगम ने गंगा किनारे पर्याप्त इंतजाम किए हैं जिसको लेकर नगर निगम के मेयर डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त सहित निगम कर्मी भागलपुर के […]

Noimg

बी एन कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन || GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भागलपुर नेशनल कॉलेज (बी एन कॉलेज) में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में केमिस्ट्री में प्रदूषण और फिजिक्स में स्पेस से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। केमिस्ट्री के सेमिनार में टीएनबी कॉलेज के हेड राजीव सिंह ने अपना व्याख्यान दिया। वहीं, जर्मनी से दो स्कॉलर, डॉक्टर सोनल और डॉक्टर गुप्ता ने वर्चुअल मोड में अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्राचार्य अशोक ठाकुर ने बताया कि बी एन कॉलेज में 14 विषयों पर सेमिनार आयोजित होने हैं, जिसका आज उद्घाटन सत्र था। इस सेमिनार का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जवाहरलाल ने किया। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और यूजीसी के आदेश के तहत सभी कॉलेजों को नेक (NAAC) से संबंधित […]