Tag Archives: bhagalpur

Noimg

श्रावणी मास: गंगाघाटों पर बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की अनदेखी || GS NEWS

गंगागोपालपुरघटनानवगछियाभागलपुरAMBA0

आगामी श्रावणी मास को लेकर स्थानीय गंगाघाटों पर दिन प्रति दिन गंगा स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गंगा में जलस्तर बढ़ने से स्न्नार्थियों की थोड़ी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। हम बात कर रहे हैं मधुरापुर स्थित गंगा जहाज घाट की, जो अपनी गहराई के कारण खतरनाक घाट बना हुआ है। बैरिकेडिंग नहीं होने से कभी भी डूबने जैसी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां नियमित सैकड़ों लोग स्नान करते हैं। खासतौर पर श्रावण के महीने में यहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ होती है। यहां से गंगाजल भरकर लोग सोमवार को मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम में जलाभिषेक करने जाते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो घाट के किनारे से महज पांच-आठ मीटर […]

Noimg

मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय || GS NEWS

आयोजनपर्व त्यौहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्याम श्रद्धालुओं ने गुरु जी के मुखारविंद से भजन और प्रवचन का लाभ उठाया। श्याम भक्त अभिषेक बाजोरिया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के आगमन से पूर्व गुरु जी का पदार्पण भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में होता है। आज का यह कार्यक्रम अंतिम दिन था, जिसके बाद गुरु जी देवघर प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष का विशेष संदेश देते हुए गुरु जी ने वृक्षारोपण करते समय कहा कि अपने बच्चे के जन्मदिन पर केक न काट कर एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ी ग्लोबल वार्मिंग से और खुद अपनी जिंदगी को बचा सके। […]

Noimg

टाउन हॉल में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन : जिलाधिकारी ने कहा बच्चे अपना लक्ष्य खुद तय करें || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के टाउन हॉल में मैट्रिक एवं इंटर में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु एक प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एक स्थानीय समाचार पत्र द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में टीएमबीयू के कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति, और वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सबसे पहले छात्रों को उनके खुद के लिए, अभिभावकों के लिए, और गुरुजनों के लिए तालियां बजवाईं। जिलाधिकारी ने कहा कि आज भारत विशाल संभावनाओं का देश बन गया है और किसी भी क्षेत्र में पहचान बनाई जा सकती है। पहले इंजीनियरिंग और मेडिकल को ही सबसे अच्छे विकल्प माना […]

Noimg

शराब तस्करी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के मामलों में दो अभियुक्तों को पांच-पांच साल की करावास और 1–1 लाख रुपए का जुर्माना || GS NEWS

अपराधघटनातस्करीभागलपुरशराबAMBA0

भागलपुर: मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्करी के मामलों में अब विशेष अदालत उत्पाद में कांडों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है। वहीं, उत्पाद न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (उत्पाद कोर्ट 2) में दो थाना क्षेत्र के मामलों में दो शराब तस्करों को मद्य निषेध अधिनियम के तहत दोषी पाया गया। दोनों अभियुक्तों को 5–5 साल की करावास और 1–1 लाख जुर्माना देने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना राशि नहीं देने पर 3 महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों मामलों में चली सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से मद्य निषेध अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने बहस में हिस्सा लिया। बता दें कि जिन मामलों में दोषियों को […]

Noimg

रेशम उद्योग को लेकर उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक || GS NEWS

आयोजनउद्योगबिहारबैठकभागलपुररेशमAMBA0

नवगछिया। भागलपुर जिला अतिथि गृह भागलपुर के सभागार में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर सीआईआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर साकेत राय चौधरी, सीआईआई के प्रोडक्शन हेड सुभाष सप्रू, सीआईआई के निर्देशक सामिक समियुद्दीन एवं पांच रेशम निर्यातक कंपनी के प्रतिनिधि जिसमें चेन्नई सिल्क के शिवा रमन, संजय द कंपनी के मणिकांदन, आरएमकेबी सिल्क प्रोडक्शन टेक्सटाइल के निवास नूरानी, तनायारा सिल्क के नितिन सिंघानिया के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर को वर्षों से सिल्क सिटी के रूप में जाना जाता रहा है, पुनः इसके गौरव को स्थापित करने की आवश्यकता है। इसके लिए यहां बुनकर क्लस्टरों को पुनः सहायता देकर सक्रिय करना होगा। उन्होंने सभी […]

Noimg

भागलपुर के सूलतानगंज में प्रेमी के घर धरना पर बैठी युवती की महिला थानेदार ने की पिटाई || GS NEWS

sultanganjअपराधघटनाधरना प्रदर्शनपुलिसप्रेम प्रसंगभागलपुरAMBA0

भागलपुर: सूलतानगंज में देर रात एक युवती अपने प्रेमी के घर धरना पर बैठी थी, जिसे महिला थानेदार किरण सोनी ने जमकर पिटाई की। उन्होंने एक के बाद एक थप्पड़ जड़े और पीड़िता के बाल पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला शादी का झांसा देकर यौन शोषण का है। बीते साल सूलतानगंज थाना के प्राइवेट ड्राइवर मनीष कुमार को अब्जूगंज की रहने वाली साक्षी से प्यार हो गया। दोनों ने एक होटल में रहकर शादी की और फिर संबंध बनाए। परंतु, जब मनीष के परिवार ने इस शादी को अस्वीकार कर दिया, तो उसने साक्षी को छोड़ दिया। साक्षी को जब मनीष की दूसरी शादी की भनक लगी, तो वह प्रेमी के घर पहुंच गई और धरना पर बैठ […]

Noimg

21 सूत्री मांगों को लेकर होम गार्ड जवानों ने काला बिल्ला लगाकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन || GS NEWS

धरना प्रदर्शनपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के बैनर तले होम गार्ड जवानों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा था। होम गार्ड जवान 19 से 23 जुलाई तक काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे। यदि इसके बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के भागलपुर उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने बताया कि मुख्यालय द्वारा कई बार गृह रक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लिखित और मौखिक अनुरोध किया गया, बावजूद इसके सरकार और प्रशासन का नजरिया उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि गृह रक्षक सरकार के थाना, यातायात, शराब […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ नगरी सज-धज कर तैयार || GS NEWS

पर्व त्यौहारबिहारबोल बमभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

श्रावणी मेला का उद्घाटन में उपमुख्यमंत्री और मशहूर गायक हंसराज आने की उम्मीद, बंगाल और असम के हजारों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम रवाना भागलपुर: सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीओ धनन्जय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। बंगाल और असम के हजारों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से पैदल और वाहन से बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। सुलतानगंज के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को सजा चुके हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट में बेरिकेडिंग और उद्घाटन मंच भी सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस बार श्रावणी मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री […]

Noimg

भागलपुर में रेशम उद्योग के विकास के लिए 19.44 करोड रुपए स्वीकृत || GS NEWS

उद्योगउपलब्धिबिहारभागलपुररेशमAMBA0

नवगछिया। भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के प्रयास से वस्त्र मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा एस्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनएच डीपी) के अंतर्गत सिल्क उद्योग के विकास हेतु वस्त्र मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा 19.44 करोड रुपए की लागत से परियोजना की स्वीकृति दी गई है। साथ ही एनएचडीपी के अंतर्गत एस्मॉल क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एससी डीपी) के अंतर्गत मीराचक भागलपुर के बुनकरों को विशेष प्रशिक्षण हेतु 143.17 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। निश्चित ही इन योजनाओं से भागलपुर के रेशम उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा मीराचक बुनकर प्रशिक्षण केंद्र बन जाएगा। यहां के बुनकरों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनएच डीपी) के अंतर्गत बंद करो को विकसित […]

Noimg

डीलर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक आयोजित, फुटकर विक्रेताओं ने सुनिश्चित की अपनी भागीदारी || GS NEWS

आयोजनगोपालपुरनवगछियाबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को जिला इकाई कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी फुटकर विक्रेताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में संगठन द्वारा उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और बिहार सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर बात की गई। डीलर एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि यह बैठक उनकी मूलभूत समस्याओं पर केंद्रित थी, खासतौर पर सरकारी योजना के तहत मिलने वाले ₹30,000 के मुआवजे को लेकर। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कई बार जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी क्रम में आपसी विचार-विमर्श […]