Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भागलपुर में कोसी का कहर जारी, तेज धार में सब कुछ बहा ले जाने को आमादा कोसी, महिलाएं गीत गाकर कोसी को मना रही || GS NEWS

आपदाकटावकोसीभागलपुरAMBA0

भागलपुर में कोसी नदी ने ऐसा रौद्र रूप अपना लिया है प्रतीत होता है अपने साथ सब कुछ बहा ले जाएगी। सौं सौं करती तेज धारा और कोसी के विकराल रूप के सामने किसी की नहीं चल रही है। जिले के खरीक प्रखण्ड अन्तर्गत सिंहकुण्ड गाँव में कोसी ने तांडव मचाया है। जब जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने तेजी और मजबूती से कटावरोधी कार्य नहीं करवाया, लगातार घर और जमीन कटकर कोसी में समाने लगे, तो अब यहाँ की महिलाएं हर दिन कोसी किनारे बैठकर गीत गाकर उनसे आरजू विनती कर रही हैं। महिलाएं कोसी नदी को शांत हो जाने का आग्रह कर रही हैं। AMBA

Noimg

मुहर्रम व आगामी श्रावणी मेला शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारबैठकबोल बममुहर्रमसावनAMBA0

नवगछिया : मुहर्रम व आगामी श्रावणी मेला शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यायल के सभागार में शांति समिति की बैठक किया. बैठक में विधि व्यवस्था व शांति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. सभी पदाधिकारी को संवेदनशील व सचेत रहने के लिए कहा गया है. मुहर्रम को लेकर एक सौ स्थानों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है| सभी पदाधिकारी को कहा गया हैं कि जिन जगहों पर आपकी प्रतिनियुक्ति हुई वहां पर समय से पूर्व एक जाकर स्थल को देख ले. जिन थानों में शांति समिति की बैठक अभी नहीं हुई उन थानाध्यक्षों से कहा गया कि शांति समिति की बैठक कर ले. गत वर्ष छोटी मोटी घटना को छोड़कर सभी जगहों पर शांति […]

Noimg

रेलवे की तरफ से लावारिस शव ढोने के लिए नहीं मिलता है एंबुलेंस || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुररेलवेAMBA0

भागलपुर में एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमें की पोल खुली है। रेलवे अस्पताल से एक लावारिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की बजाय ठेले पर भेजा गया। हद तब हो गई जब देखा गया कि जिस ठेले से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, उसके पहियों में ना तो हवा थी और ना ही उसमें ब्रेक था। कुल मिलाकर, यह कहना सही होगा कि तस्वीरों में दिख रहा शव लावारिस शव नहीं, बल्कि भागलपुर स्वास्थ्य महकमें का ‘शव’ है। एक तरफ जहां भारतीय रेलवे का चिकित्सा विभाग सुविधाएं मुहैया कराने के कई वायदे करता है, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती तस्वीर भागलपुर की सड़कों पर देखने को मिली। आज भी […]

Noimg

कोलगामा गंगा में एक छात्र डूबने पर हुए लापता || GS NEWS

गंगाघटनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखण्ड के तिलकपुर पंचायत के कोलगामा गंगा में स्नान के दौरान एक छात्र, अफताब आलम (उम्र 17), डूबने पर लापता हो गया। कोलगामा गाँव के वार्ड सदस्य चांद कुमार ने बताया कि अफताब आलम, जो मुहर्रम के अवसर पर अपने नानी के घर कोलगामा आया था, स्नान के दौरान डूब गया। अफताब आलम, पिता मो. हलीम, घर बनौदा, थाना मुफसिल, पोस्ट वाक, जिला मुंगेर के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए लापता छात्र की खोजबीन शुरू की। एनडीआरएफ टीम को खबर भेजी गई और मौके पर एसडीआरएफ टीम पहुंच रही है। AMBA

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी, हल्की बारिश में नगर परिषद की सफाई की खुली पोल || GS NEWS

नगर परिषदनिर्माणभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम में गुरुवार को दोपहर हल्की बारिश होने पर नगर परिषद की सफाई की पोल खुल गई। कांवरिया जब गंगा घाट पर स्नान कर गंगा जल लेकर बैधनाथ धाम के लिए यात्रा कर रहे थे, तब नमामि गंगे घाट से बाहर आने पर उन्हें गंदे नाले के पानी से होकर गुजरना पड़ा। श्रावणी मेला महज 11 दिन शेष है और लोक आस्था के इस महापर्व में कांवरियों को काफी परेशानी हो रही है। कांवरियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था सही नहीं है और उन्हें गंदे नाले के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान दर्जनों कांवरिया मौजूद थे, जिन्होंने नगर परिषद से व्यवस्था को सही करने की मांग की। AMBA

Noimg

अंचलाधिकारी पीरपैंती द्वारा 112 स्थानीय लोगों को बासगीत पर्चा देने से आहत हैं पूर्वी पाकिस्तान से आये शरणार्थी || GS NEWS

घटनाजमीन विवादधरना प्रदर्शनपीरपैंतीभागलपुरAMBA0

भागलपुर के पीरपैंती में अंचलाधिकारी ने फरवरी 2024 में अभियान बसेरा के तहत 112 भूमिहीन लोगों को जमीन की बासगीत पर्चा का वितरण किया था। जब उक्त जमीन पर सरकारी अमीन और नियुक्त अधिकारी बासगीत पर्चा धारक को दखल कब्जा कराने पहुंचे, तो जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी का आदेश आया कि सभी कार्यों को तत्काल बंद कर जमीन को खाली किया जाए। पर्चा धारक जमीन खाली करने के लिए तैयार नहीं हुए और पिछले 3 दिनों से बांस, तिरपाल, रस्सी एवं अन्य जरूरत के सामानों के साथ उस जमीन पर ही रह रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, डॉक्टर अर्जुन कुमार गुप्ता, एवं जिला पारिषद उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने डीएम के आदेश का हवाला देते हुए पर्चा धारियों को […]

Noimg

कचहरी चौक पर विक्षप्त लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

घटनापुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के कचहरी चौक पर अचानक एक विक्षप्त लड़की के हाई वोल्टेज ड्रामा ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। घटना के अनुसार, यह लड़की रोते हुए एक टोटो पर सवार होकर कचहरी चौक पर पहुंची। वहां इकट्ठा लोग उस लड़की से बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लड़की और जोर से रोने लगती थी। लड़की ने अपने घर जीरो माइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी से निकलकर भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। वहां एक टोटो ड्राइवर को उसने बताया कि उसे जाना है, लेकिन आगे का पता नहीं बता सकी। टोटो ड्राइवर ने सड़क पर मुस्तैद पुलिस जवान से मदद मांगी, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। अंततः ड्राइवर लड़की को कचहरी चौक पर […]

Noimg

जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत आग लगने से पांच घर हुए राख || GS NEWS

आगजनीआपदाघटनाजगदीशपुरबिहारभागलपुरभीषण आगजनीAMBA0

भागलपुर: जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत सनौली पंचायत के बढ़िया गांव में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे विफल रहे और पांचों घर आग की चपेट में आ गए। घटनास्थल से ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन गाड़ी के पहुंचने तक सभी घर जलकर राख हो चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना खाना बनाने के दौरान घटी। आग में 14 जुलाई को होने वाली एक लड़की की शादी का सारा कीमती जेवर, गहने, कपड़े और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इस आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलने […]

Noimg

समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पदाधिकारी के साथ हुआ बैठक || GS NEWS

निरीक्षणपुलिसबिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, एवं थानेदार के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सभी पदाधिकारियों से पिछले दिए गए टास्क का ब्यौरा मांगा और जिन्होंने टास्क पूरा नहीं किया, उनसे सवाल जवाब भी किए। आज की बैठक में आगामी त्यौहार मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई और जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए गए। AMBA