Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भाभी ने अपने देवर पर ही लगाया गलत काम का आरोप || GS NEWS

अपराधघटनाबिहारभागलपुरमारपीटAMBA0

भागलपुर में एक महिला ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह छत पर सो रही थी, जब उसका देवर दो अन्य लोगों के साथ आया और जबरदस्ती करने लगा। उन्होंने उसके पति की पिटाई कर दी। हल्ला करने पर आरोपी ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। घायल अवस्था में जब वह घोंघा पुलिस से शिकायत करने गई, तो पुलिस ने कहा कि रेप का केस वहां दर्ज नहीं होता और उसे महिला थाने में जाने की सलाह दी। पीड़ित महिला ने बताया कि रात 2 बजे उसका देवर आया था। बीच-बचाव करने पर उसके पति को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया […]

Noimg

शरणार्थियों को आवंटित जमीन की पैमाइश डीएम ने की स्थगित || GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के पीरपैंती से आई खबर के अनुसार, 1959 में पूर्वी पाकिस्तान से आए विस्थापित राजबंशी परिवार को भारत सरकार द्वारा आवंटित 11.76 एकड़ जमीन को अंचल कार्यालय पीरपैंती ने पुनः 112 भूमिहीनों को प्रति परिवार तीन डिसमिल जमीन की बासगीत पर्चा निर्गत की है। बासगीत पर्चा प्राप्त लोग चिन्हित जमीन की घेराबंदी के लिए सरकारी अमीन व मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त राजस्व कर्मचारी मनजीत कुमार के आने से पहले ही पहुंच गए थे। जब इसकी जानकारी शरणार्थियों को मिली, तो उन्होंने डीएम को लिखित सूचना दी। डीएम ने तत्काल जमीन की पैमाइश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया और एसडीएम कहलगांव को एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर पैमाइश […]

Noimg

13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन || GS NEWS

उपलब्धिजमीन विवादबिहारबोल बमभागलपुरसावनAMBA0

ग्रामीणों को लोक अदालत में शामिल होने के लिए जागरूकता रथ के जरिए किया जाएगा जागरूक भागलपुर: 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर द्वारा कई मुद्दों पर बैठक की जा रही है। भागलपुर, सदर नवगछिया, कहलगांव, बांका और मुंगेर में लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने केस का निष्पादन कर सकें, इसके लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को रवाना करते समय भागलपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एडीजे, सीजेएम, आरएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर शाखा के सचिव ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के […]

Noimg

तेज रफ्तार स्कूली वाहन के चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला घायल || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर: तेज रफ्तार स्कूली वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला, सुखसीमा देवी, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुखसीमा देवी सब्जी खरीदने अपने घर कुतुबुगंज मोहल्ले से सब्जी मंडी आ रही थीं। लोहिया पुल के पास सड़क क्रॉस करते समय एक निजी स्कूल की बस तेज रफ्तार से आ रही थी और इसी बीच वृद्ध महिला के पैर पर बस का चक्का चढ़ गया, जिससे वे घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखसीमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। घटना […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में अहम बैठक || GS NEWS

पर्व त्यौहारबिहारबैठकबोल बमभागलपुरAMBA0

15 जुलाई तक श्रावणी मेला की तैयारी पुर्ण कर लेने का दिया निर्देश: एसडीओ भागलपुर के सुलतानगंज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सदर एसडीओ धनन्जय कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, नगर उपसभापति नीलम देवी, डीएसपी चन्द्र भुषण कुमार, सीओ रवि कुमार, विडिओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार थे| बैठक में सभी राजनैतिक संगठन के लोग, वार्ड पार्षद, मुखिया, सरपंच सहित शहर गणमान्य लोग एंव विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए श्रावणी मेला से संबंधित हो रही समस्याओं के बारे में अवगत होते हुए सारी समस्या का निदान श्रावण माह से पुर्व कर लेने की बात कही […]

Noimg

75 वां वन महोत्सव का हुआ आयोजन* || GS NEWS

paryavaranबिहारभागलपुरशिक्षासमाज सेवाAMBA0

बेटियों और बुजुर्गों के नाम लगाएँ पेड़ साथ ही करें उनकी रक्षा- जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी जलवायु को संतुलन में रखना है तो सबों को लगाना होगा अपने नाम कम से कम एक पेड़- भागलपुर प्रमंडल आयुक्त विवेकानंद भागलपुर : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार द्वारा भागलपुर वन प्रमंडल के तहत 75 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम नाथनगर के सीटीएस कैंपस में आयोजित की गई, इस 75 में वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त भागलपुर प्रमंडल विवेकानंद, भागलपुर वन प्रमंडल के पदाधिकारी , सीटीएस के प्राचार्य के अलावे सैकड़ो प्रशिक्षण लेनेवाले जवान मौजूद थे वहीं दूसरी ओर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने ट्रिपल आईटी में भी वन […]

Noimg

सबौर थाना अंतर्गत पिकअप गाड़ी से लूटपाट करने के मामले को लेकर पुलिस ने किया सफल उद्वेदन || GS NEWS

अपराधउपलब्धिभागलपुरसबौरAMBA0

भागलपुर के सबौर थाना अंतर्गत मसाढु में कहलगांव एनटीपीसी से पिकअप गाड़ी पर आम लोड कर समस्तीपुर जा रहे वाहन चालक एवं वाहन मालिक को तीन-चार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद घायल वाहन चालक और वाहन मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वाहन मालिक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर गठित टीम ने 48 घंटे के भीतर इस मामले का उद्वेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू समेत तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि घटना के […]

Noimg

भाजपा मंत्री नीरज बबलू ने गोपाल मंडल को बताया मानसिक बीमार || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर: गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन भाजपा के मंत्री नीरज बबलू ने उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ करार दिया है। नीरज बबलू ने कहा कि गोपाल मंडल को सोशल मीडिया की लत लग गई है और वह मानसिक बीमार हो चुके हैं। नीरज बबलू ने कहा कि ऐसे लोगों के बारे में बात करना व्यर्थ है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर निगाह रखे हुए हैं और सही समय पर उन्हें उचित जवाब मिलेगा। इसके अलावा, नीरज बबलू ने बाढ़ राहत से जुड़ी कई दिशा-निर्देश भी जारी किए। भागलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री नीरज बबलू का पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। AMBA