Tag Archives: bhagalpur

भागलपुर जिलाधिकारी नें बाढ़ के पूर्व किया बांध का निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन बाढ़ पूर्व कोसी तटबंधों के हालात को देखने बिहपुर के बगजान व जयरामपुर के त्रिमुहान कोसी तटबंधों पर पहुंचे।त्रिमुहान कोसी घाट के पास तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्य का अवलोकन करते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार से जरूरी जानकारी लेने के बाद उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।यहां के बाद जयरामपुर के गुआरीडीह टीले के पास पहुंच कर डीएम ने कोसी तटबंध निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों से कहा कि तटबंध के सुरक्षा व बचाव कार्य में सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद डीएम सुब्रत कुमार सेन कोसी बगजान तटबंध पर भी पहुंचे।यहां भी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए […]

भागलपुर में प्रेशर स्विंग ऐडजारप्शन आक्सिजन प्लांट स्थापित करने हेतु अर्जित चौबे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को सौंपा ज्ञापन // GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर – राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे ने भागलपुर में प्रेशर स्विंग ऐडजारप्शन आक्सिजन प्लांट अधिस्थापित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को ज्ञापन दिया है साथ ही केंद्र द्वारा बिहार में 2 आक्सिजन प्लांट में से एक प्लांट भागलपुर में अधिस्थापित करवाने का आग्रह किया है। अर्जित ने कहा कि उन्होंने अपने विशेष प्रयास से उक्त विषय पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी से भी पत्राचार कर भागलपुर में आक्सिजन प्लांट, आक्सिजन कंसंट्रेटर मशीन एवं अतिरिक्त वेंटीलेटर मशीन लगाने का आग्रह पूर्व में किया है जिसपर उन्होंने सकारात्मक पहल करने की बात कही है। अर्जित ने कहा है […]

भागलपुर : माइक्रो कंटेंमेंट जोन में खुला था मॉल, किया गया सील || GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : कोविड – 19 के बढ़ते प्रकोप के बीच नवगछिया शहर को माइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिए जाने के बाद भी शहर में एक मॉल खुला था. मामले में कार्रवाई करते हुए नवगछिया के एसडीओ इंजीनियर अखिलेश कुमार ने नवगछिया के महाराज जी चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल को सील कर दिया है. दूसरी तरफ पदाधिकारियों ने पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक बस को भी जब्त कर लिया है. शहर में अखिलेश कुमार एवं डीएसपी हेडक्वार्टर असरार अहमद के नेतृत्व में बुधवार को जांच अभियान चलाया गया था. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नवगछिया के सिटी कार्ट मॉल को सील किया गया है. जांच अभियान के दौरान मॉल में 10 से 15 के संख्या में व्यक्ति […]

भागलपुर : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पहुंचे भागलपुर लगाई फटकार || GS NEWS

कोरोनाभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिले में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भागलपुर पहुंचे, हेलीकॉप्टर से भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का स्वागत जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया, इसके बाद प्रत्यय अमृत समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन पहुंचे, जहां वे बिहार सरकार के प्रधान सचिव, परिवहन विभाग के सचिव और अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के ताजा हालात की जानकारी दी, इसके बाद स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव मायागंज अस्पताल पहुंचकर अस्पताल और कोविड वार्ड का जायजा लिया, और कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए, मीडिया से […]

भागलपुर : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा || GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा स्पीड किक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में हुआ। प्रतियोगिता के मूख्य निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे. प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में रितु प्रिया को स्वर्ण पदक एवं कलश को रजत पदक अर्जित किया. बालक वर्ग में प्रिस कुमार को स्वर्ण पदक एवं अरमान खान को रजत पदक ने प्राप्त किया. जूनियर बालिका वर्ग में जिनी खातुन को स्वर्ण पदक एवं मेघा कुमारी को रजत पदक हासिल किया. बालक वर्ग मे ऋषव कुमार को स्वर्ण पदक एवं अंकित को रजत पदक हासिल […]

नवगछिया में सांवरिया फैशन का भव्य उद्घाटन, होली के पहले शहरवासियों को दिया रेडीमेड स्टोर का तौफा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के महाराज जी चौक पर जगदंबा होटल के समीप सांवरिया फैशन का भव्य उद्घाटन किया गया । उद्धघाटन के बाद दुकान में स्थानीय महिलाओं और बच्चों की भीड़ लग गयी कई तरह के डिज़ाइन और नये फैंसी ड्रेस देखने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखे । मौके पर दुकान के संचालक अमित कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया शहर में रेडीमेड कपड़े की कई दुकानें है लेकिन यहां के लोगों की पसंद के अनुसार उन्हें ड्रेस नहीं मिलने पर भागलपुर या दूसरे बाजार जाते थे इसी बीच नवगछिया में उनके द्वारा सांवरिया फैशन का दुकान खोला गया है जिसमें पवेलियन, स्पार्की, टीडीआई,ली, लेविस, मुफ्ती और किलर जैसे दर्जनों ब्रांड के महिला – पुरुष एवं बच्चों के आगामी होली पर्व […]

भागलपुर :किसान आंदोलन में मृत हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर :जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में किसान आंदोलन के दौरान मृत हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृत किसानों को भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, छोटे लाल ततमा, सुनील चौधरी, शंकर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी देखी गई. लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. DESK 04 B

भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर से निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत || GS NEWS

भागलपुरDESK 040

भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई, 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर सहयोग राशि इकट्ठा की जाएगी, कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्री राम के भजनों की प्रस्तुति की गई , इस दौरान समर्पण अभियान के योगेश पांडे ,mडॉ प्रीति शेखर विधुबाला सिंह , राहुल तोमर , महर्षि मेंही आश्रम के स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, योगी पहाड़ स्थित सिद्ध पीठ के माही महाराज जी, राणा प्रताप सिंह, रोहित पांडे, श्वेता सिंह ,पंकज सिंह सहित सभी संपर्क टोली के […]

Noimg

लॉक डाउन के पहले दिन चाय, नाश्ता, घुपचुप, आइसक्रीम, रिचार्ज की दुकानें भी खुली रही

कोरोनानवगछियासमस्याPUJA JHA0

नवगछिया में लॉक डाउन – 50 से भी ज्यादा एक्टिव मामले रहने के बावजूद लॉक डाउन में ढिलाही नवगछिया – नवगछिया में राज्य सरकार द्वारा घोषित किये गए लॉक डाउन के पहले दिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला. लॉक डाउन के पहले दिन चाय, नाश्ता, घुपचुप, आइसक्रीम, रिचार्ज और पान की दुकानें भी खुली रही. जिले में 13 जुलाई से ही लॉक डाउन घोषित है. इसलिये नवगछिया बाजार में उपरोक्त दुकानें खुलने के बाद भी दिन भर भीड़ नहीं दिखी लेकिन शाम में नवगछिया बाजार पूरी तरह से गुलजार था. न कोई देखने वाला और न ही कोई टोकने वाला. 90 फीसदी लोग लगाने लगे हैं मास्कनवगछिया में पिछले दिनों चलाये गए सघन मास्क चेकिंग अभियान और एक […]