March 28, 2026
जीण माता सेवा समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, भक्ति से सराबोर हुआ नवगछिया || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनगर भ्रमण के बाद मारवाड़ी धर्मशाला में हुआ मंगल पाठ व भजन-कीर्तन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल नवगछिया में जीण माता सेवा समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति एवं आस्था से सराबोर हो गया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस चुनरी यात्रा ने नगर में आकर्षण का केंद्र बना दिया। चुनरी यात्रा की शुरुआत गरीब दास ठाकुरवाड़ी, नवगछिया से हुई, जहां से यह नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक जीण माता को चुनरी […]