December 20, 2025
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : मुगेंर जिला के संग्रामपुर निवासी राजू बैठा के पुत्र शमशेर बैठा टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि शमशेर बैठा बाइक से नवगछिया से भागलपुर जा रहे थे। जीरोमाइल के पास अचानक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। Chanchal Jha