March 23, 2026
इस्माइलपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बही आस्था की गंगा, चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत कमलाकुंड शिव मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह धार्मिक आयोजन शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कथा व्यास प्रेम शंकर भारती ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने वर्तमान कलियुग में भगवान के नाम-स्मरण, […]