0
(0)

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत कमलाकुंड शिव मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यह धार्मिक आयोजन शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कथा व्यास प्रेम शंकर भारती ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने वर्तमान कलियुग में भगवान के नाम-स्मरण, भक्ति और जप को जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक और कल्याणकारी बताया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कथा श्रवण के लिए दियारा क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, भजन और जयकारों की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है।

क्षेत्र में भक्ति का माहौल

इस आयोजन को लेकर इस्माइलपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार होता है।

आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था में जुटे हुए हैं, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: