March 22, 2026
शहीद वीर जवान नीरज कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, गम और गर्व में डूबा पूरा सबौर मिर्जापुर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवान नीरज कुमार का पार्थिव शरीर जब भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचा, तो पूरा गांव शोक और गर्व के भाव में एक साथ डूब गया। हर आंख नम थी, हर दिल भारी था, लेकिन अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व भी साफ झलक रहा था। जैसे ही सेना के जवानों का काफिला गांव में पहुंचा, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने लाल की अंतिम झलक पाने को आतुर दिखा। पूरे गांव में सन्नाटा और दर्द का माहौल पसरा हुआ था। शहीद के घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मां अपने लाल […]