March 22, 2026
विक्रमशिला सेतु पूरी तरह सुरक्षित, गिरी फॉल्स दीवार पुल का हिस्सा नहीं: एसडीओ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के विक्रमशिला सेतु के नीचे एक फॉल्स दीवार के नदी में गिरने की खबर के बाद प्रशासन और तकनीकी टीम सक्रिय हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के साथ मौके पर पहुंचकर सेतु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीओ विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि विक्रमशिला सेतु के मुख्य ढांचे (स्ट्रक्चर) में किसी प्रकार की कोई क्षति या खराबी नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी रूप से फॉल्स दीवार बनाई जाती है, जो पुल का स्थायी हिस्सा नहीं होती। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद इन अस्थायी दीवारों को हटा दिया जाना था, लेकिन […]