Tag Archives: gopalpur me

गोपालपुर में प्रखंड शिक्षक संघ की बैठक, जिला धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया। प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपालपुर की बैठक शुक्रवार को पचगछिया प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सचिव संटू कुमार ने किया। बैठक में शिक्षकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को जिला स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर, शनिवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय, भागलपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे चाहे किसी भी स्तर, पद, पृष्ठभूमि अथवा परिस्थिति से हों, […]

Noimg

गोपालपुर में लूटकांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 अगस्त 2025 की रात को गोसाईं गाँव मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर 2000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 272/25 दिनांक 02 सितंबर 2025, धारा 309(6) बीपीएमसी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी संतोष कुमार उर्फ जुल्लो शर्मा, पिता–स्व. गोसाईं गाँव थाना–गोपालपुर, जिला–भागलपुर को 16 सितंबर को […]

Noimg

गोपालपुर में चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ सामान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । शनिवार को गोपालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरनाथचक स्थित एक घर में दो युवक चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हरनाथचक निवासी रूपेश कुमार, पिता वासुदेव मंडल और राजकुमार मंडल, पिता बिंदेश्वरी मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया जिसमें गैस सिलेंडर, चूल्हा, कुकर, हांडी, बट्टा और डिनर सेट शामिल है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 269/25, धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

गोपालपुर में रसोइयों को मिला मध्यान्ह भोजन एवं गैस सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर के प्रांगण में रसोइयों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विभागीय आदेश एवं मध्यान्ह भोजन पदाधिकारी भागलपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व मध्यान्ह भोजन बीआरपी रंजीत मालाकार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को मध्यान्ह भोजन बनाने की सही विधि, भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके और साफ-सफाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने यह भी समझाया कि स्वच्छता और संतुलित आहार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कितने आवश्यक हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से रतन HP गैस, पूर्णिया से आए प्रशिक्षक सूरज कुमार ने रसोइयों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हे के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने गैस लीक […]

Noimg

गोपालपुर में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में महज दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में गुरुवार सुबह लगभग 08:20 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया एवं गोपालपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे संरक्षित किया। जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया। इस गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें गोपालपुर थानाध्यक्ष व डीआईयू (डिटेक्टिव इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम को शामिल किया गया। गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रकाश मंडल, […]

Noimg

गोपालपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित ||GS GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। बैठक में अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने बलमतर तटबंध की मरम्मती की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते तटबंध की मरम्मती नहीं हुई तो गंगा और कोसी नदी के पानी से प्रखंड मुख्यालय सहित कई पंचायतों के प्रभावित होने की आशंका है। बैठक में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि, अंचल स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। DESK2025

गोपालपुर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी जप्त ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK20250

कमलाकुंड बाबूटोला में पुलिस गश्ती के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी, हथियार के साथ न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब गश्ती के दौरान हथियार से लैस दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कमलाकुंड बाबूटोला 14 नंबर रोड के पास की गई, जहां पुलिस वाहन को देखकर दो युवक मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा। तलाशी के दौरान नगरपारा (भवानीपुर थाना) निवासी बिक्कू सिंह, पिता प्रकाश सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, उसके साथ मौजूद गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी अजय चौधरी, पिता भागवत […]

गोपालपुर में साकेत बिहारी और रंगरा में भोला बने प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार सरकार ने प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। गोपालपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष साकेत बिहारी को गोपालपुर प्रखंड का 20 सूत्री अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा गोपालपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजीत झा को सौंपी गई है। सदस्य पद पर सीताराम मंडल, राजेन्द्र भगत, देवेन्द्र सिंह, शेख इश्तिहार, उमा देवी, विरेन्द्र मंडल, मुकेश कुमार मंडल, निलेश कुमार सिंह, गीता देवी, रंजन कुमार राय, राम मूर्त्ति और राजेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। वहीं, रंगरा प्रखंड के अध्यक्ष पद पर भोला मंडल की नियुक्ति हुई है जबकि गौरव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष और ममता रजक समेत 13 अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त […]

गोपालपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 12 मार्च को हुई, जब पीड़िता की मां अपने पति के साथ शादी समारोह में गई थीं और उनकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।पीड़िता के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए, जिससे दोनों युवक मौके से भागने में सफल रहे। इस मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें तिनटंगा करारी निवासी प्रहलाद कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रहलाद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, […]

Noimg

गोपालपुर में पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी का प्रशिक्षण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान मे कार्यरत गोपालपुर प्रखंड के सभी स्वच्छता पेर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मीयों को सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, राशन कार्ड, जीविका समूह से जोड़ना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा, सामाजिक सुरक्षा, हेल्थ कैंप एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार के अध्यक्षता मे शिविर (कैंप) लगाया गया । जिसमें प्रखंड स्तरीय संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा विभागीय नियमानुसार स्वच्छता कर्मी को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु चिन्हित किया गया।मौके पर प्रखंड कोर्डिनेटर विकास कुमार, राहुल कुमार अन्य कई मौजूद थे। DESK2025