Tag Archives: gopalpur

गोपालपुर : डीएम सुब्रत कुमार सेन ने किया इस्माइलपुर से बिंद टोली तक कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – डीएम सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार की दोपहर को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच चल रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार से चल रहे कटाव निरोधक कार्य की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि योगदान के ततकाल बाद ही जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक आधे -अधूरे तटबंध की जानकारी मिलने पर ततकाल तटबंध निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाया. उन्होंने कहा कि इस तटबंध निर्माण कार्य में अधिगृहीत किसानों के मुआवजा भुगतान हेतु राशि की माँग की है तथा किसानों व रैयतों से जमीन का कागज लेकर तैयार करवाया जा रहा है. उन्होंने कार्यापालक अभियंता को बरसात पूर्व हर हाल में तटबंध निर्माण कार्य को […]

गोपालपुर : कांग्रेस के प्रभारी महासचिव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भक्त चरण दास का मकंदपुर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. फूल मालाओं से उनका सम्मान किया. मकंदपुर चौक पर कांग्रेस के झंडे व तोरणद्वार लगाये गये थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत किसान यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी देश भर में किसान विरोधी कानून के वापस लेने का आंदोलन चला रही है. मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झाँक, प्रवीण सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, राजीव चौधरी, नवीन कुँवर, विनय कुँवर, बाल्मिकी कुँवर सहित […]

गोपलपुर : प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षकों को मिली थानों की कमान ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – नवगछिया एसपी सुशान्त कुमार सरोज ने व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दो महीनों के लिए प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक क्रमश:अशोक कुमार को गोपालपुर व बसंती टुडू को परबत्ता थाने की कमान सौंपी है. गोपालपुर व परबत्ता थाना के थानाध्यक्षों को प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक को कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थानाध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक अशोक कुमार ने योगदान देकर गोसाईंगाँव चौक पर गहन मास्क चेकिंग अभियान में 67 लोगों से जुर्माना वसूला. उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाना में लंबित मामलों का निष्पादन व फरार अपराधियों की धर पकड करना ,अपराध पर काबू पाना प्राथमिकता में शामिल है. गोपालपुर बीडीओ व सीओ को नेतृत्व में गोपालपुर थाना पुलिस ने मास्क चेकिंग […]

गोपालपुर:आमने -सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर :थाना क्षेत्र में तिनटंगा करारी -नवगछिया पीडब्लूडी सडक पर नवटोलिया गांव के निकट एक अनियंत्रित जुगाड गाडी ने सामने से आ रही बाइक को सामने से ठोकर मार दिया. जिससे बाइक पर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुँचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार रंगरा प्रखंड के भीम दास टोला निवासी गुलशन कुमार व सिंटू कुमार बाइक से अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहा था. दोनों को सर व पैर में काफी चोट लगी है. DESK 04 B

गोपालपुर :सैदपुर पैक्स से अभय कुमार हुए निर्वाचित || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – सैदपुर पैक्स का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया. सोमवार को दिन में मतदान हुआ. अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे. देर शाम मतगणना हुई. कुल 777 वोट पड़े. अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार 571 वोट मिले. प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 191 वोट मिले. मतदान व मतगणना को लेकर दिन भर गहमागहमी बनी रही. उल्लेखनीय है को सदस्य पद का चयन निर्विरोध हो गया है . सदस्य पद के लिए विभा देवी, रतन मण्डल, रितेश कुमार, नंदिनी देवी, अविनाश कुमार, निगम झा, महेंद्र हरिजन का चयन निर्विरोध हो चुका है. विजयी प्रत्याशी को देर रात प्रमाणपत्र दिया गया. समर्थक सहजानंद कुमर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कुवार, गौरी कुंवर, रविरंजन कुमार, जयनंदन कूमर, विजेंद्र कुमार, प्रभाष […]

गोपालपुर :पैक्स चुनाव में ग्यारह बूथों पर पैक्स के मतदाता करेंगे मतदान || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – पैक्स चुनाव में गोपालपुर प्रखंड के तीन पैक्सों में ग्यारह मतदान केन्द्रों पर पैक्स के मतदाता मतदान करेंगे. यह जानकारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका ने बताया कि बाबू टोला कमलाकुंड पैक्स चुनाव में मतदान केन्द्र संख्या 2,2(क),2(ख),2(ग) जो बाबू टोला कमलाकुंड मध्य विद्यालय में स्थित है में हरेक मतदान केन्द्रों पर 354 मतदाता मतदान करेंगे. सैदपुर पैक्स में मतदान केन्द्र संख्या 4,4(क),4(ख),4(ग)जो उच्च विद्यालय सैदपुर में स्थित है में मतदान केन्द्र संख्या 4 में 442 ,मतदान केन्द्र संख्या 4(क) में 442,मतदान केन्द्र संख्या 4(ख) में 441व मतदान केन्द्र संख्या 4(ग) में 441 मतदान मतदान करेंगे. तिनटंगा करारी पैक्स में राजकीय बुनियादी विद्यालय में मतदान केन्द्र संख्या 5 में 322 मतदाता व राजकीय बुनियादी विद्यालय तिनटंगा करारी में […]