March 20, 2021
गोपालपुर : हाल -बेहाल है गोपालपुर अंचल कार्यालय का, महीनों से चक्कर लगा रहे ग्रामीण लगान रसीद ऑन लाइन करवाने हेतु || GS NEWS
गोपालपुरDESK 04 Bगोपालपुर – हाल -बेहाल है गोपालपुर अंचल कार्यालय का. यहाँ ग्रामीण पिछले तीन-चार महीने से अपनी जमीन के लगान की रसीद को ऑनलाइन करवाने हेतु चक्कर लगा रहे हैं. लतरा निवासी लाल बहादुर यादव, सैदपुर निवासी नवीन कुमार सिंह, कालिंदीनगर निवासी अशोक सिंह, लत्तीपाकर धरहरा निवासी राजीव सिंह, गोपालपुर निवासी सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग अपनी जमीन व लगान रसीद को ऑन लाइन करवाने हेतु पिछले कई महीनों से लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. परन्तु हमलोगों का काम नहीं हो पा रहा है . लतरा निवासी लाल बहादुर यादव ने बताया कि अपना काम छोड कर सप्ताह में दो -तीन अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. यहाँ ना तो सीओ साहब […]