Tag Archives: gopalpur

गोपालपुर : कुख्यात मिथुन यादव व रंजीत मंडल ने किया कटिहार न्यायालय में आत्मसमर्पण

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – होली के अवसर पर गोपालपुर थाना के मुख्य प्रवेश द्वार अपने सहयोगियों के साथ फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपित तिनटंगा करारी के पूर्व बाहुबली मुखिया अखिलेश यादव के पुत्र मिथुन यादव व उसके सहयोगी रंजीत मंडल ने गोपालपुर पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किये जाने के कारण कटिहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कटिहार जिले के कुरसेला थाना के किसी मामले में फरार चल रहा था . गोपालपुर थाना के इंसपैक्टर भारत भूषण ने बताया कि कुर्सेला थाना के किस मामले में वह फरार चल रहा था. इसकी जानकारी ली जा रही है. गोपालपुर पुलिस ने इस मामले के नामजद आरोपित धनंजय यादव को पूर्व में गिरफ्तार […]

गोपालपुर : ठोला व उखडा तथा मौसम की मार से मकई की फसल लगाने वाले किसान हलकान || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – मौसम की बेरुखी से परेशान गोपालपुर, रंगरा व इस्माइलपुर प्रखंडों के मकई की खेती करने वाले किसानों को इस बार कीट के प्रकोप के साथ ठोला व उखडा ने मुसीबत में डाल दिया है. मकई की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि महाजनों से सूद पर रुपया लेकर मकई की खेती इस वर्ष किये. परन्तु पूँजी भी लौटने की उम्मीद नहीं लग रही है. लाचार होकर किसान मकई की फसल को पशु चारे के रूप में उपयोग करने लगे हैं. किसानों के अनुसार कावेरी पायनियर जैसे महँगे बीज लगा कर मकई की खेती किया. परन्तु असमय ही फसल सूखने से फसल होने की संभावना समाप्त हो चुकी है प्रति बीघा मकई की खेती करने में 25-30 हजार […]

गोपालपुर : मुख्य अभियंता ने किया कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई राजेन्द्र कुमार मेहता ने गुरुवार की दोपहर को इस्माइलपुर – बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पांच एन वन पर विभाग द्वारा करवाये गये बोल्डर क्रेटिंग कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान क्रेटिंग में बोल्डर की कमी व किये गये कार्य में फिनिशिंग नहीं देख कर मौके पर मौजूद कनीय व सहायक अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में मानक के अनुसार कार्य करवाना सुनिश्चित करें. करवाये गये बोल्डर क्रेटिंग को खोल कर नये सिरे से पाँच दिनों के अन्दर कार्य को पूरा करवाने का निर्देश दिया. बताते चलें कि उक्त स्पर को नोज पर एनसी का बेस बना कर करवाया गया बोल्डर क्रेटिंग कार्य धँस गया […]

गोपालपुर : दिन दहाडे गोली चलाना कुख्यात मिथुन का फ़ितरत || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – तिनटंगा करारी के बाहुबली पूर्व मुखिया अखिलेश यादव के पुत्र कुख्यात मिथुन यादव के फितरत में है दिन दहाडे गोली फायर कर दहशत फैलाना. थाना के निकट गोली फायर करने के एक दिन पूर्व गोपालपुर गाँव में दिन दहाडे हथियार दिखाकर ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया. भय के कारण ऑटो ड्राइवर आगे बढते गया. कुख्यात मिथुन ने बाइक से पीछा कर ऑटो को रोक कर चालक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और तीन चार राउन्ड गोली चला कर आराम से चलते बना. इसके पूर्व पीर बाबा के मेला के दौरान दर्जनों पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ताबड तोड फायरिंग कर आराम से चलते बना था. हालाँकि वह कई बार जेल की हवा भी खा चुका […]

गोपालपुर : पुलिस मुख्यालय की सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने यूपी के ट्रक चालक को वरुण मंडल के घर से कराया मुक्त || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – यूपी के कासगंज जिला के अंतर्गत ढोलना गाँव निवासी गुरुविंदर सिंह के द्वारा पुलिस मुख्यालय पटना को दी गई सूचना पर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के बाद गोपालपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव से अपहृत दो ट्रक चालकों व उसके अन्य सहयोगियों के सकुशल बरामद कर थाना लाया. हालाँकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है. प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक सह गोपालपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामला काफी गंभीर था. मंगलवार की देर रात को वरीय पदाधिकारियों की सूचना पर ट्रक चालकों सहित चार लोगों को गोपालपुर के वरुण मंडल के घर से करा कर थाना लाया. परन्तु इन लोगों के द्वारा कुछ नहीं बताया जा रहा […]

गोपालपुर : बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने गोपालपुर थाना के प्रवेश द्वार पर ताला तोड फायरिंग, दहशत में ग्रामीण, एक गिरफ्तार || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – शनिवार की सरेशाम को बाइक सवार तीन बेखौफ अपराधियों ने गोपालपुर थाना के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट ताबड़तोड़ फायरिंग किया और अवैध हथियार लहराते हुए भाग निकले .फायरिंग के बाद आसपास में दहशत फैल गई. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार थाना के प्रवेश द्वार पर फायरिंग होने से हमलोग अब अपने को असुरक्षित समझने लगे हैं. फायरिंग के बाद अपराधियों की धर पकड हेतु गोपालपुर, रंगरा, इस्माइलपुर थाना पुलिस द्वारा नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक सुशान्त कुमार सरोज के निर्देश पर तिनटंगा करारी गाँव में छापेमारी अभियान चलाया गया. मिली जानकारी के अनुसार तिनटंगा करारी के बाहुबली पूर्व मुखिया अखिलेश यादव का पुत्र मिथुन यादव अपने सहयोगियों के साथ बाइक पर नवगछिया की ओर से वापस अपने […]

गोपालपुर : झारखंड के सीएम प्रतिनिधि के चचेरे भाई के अपहरण कर हत्या का आरोपित शराब के नशे में चढा गोपालपुर पुलिस के हत्थे || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – झारखंड के सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के चचेरे भाई धनंजय मिश्रा का अपहरण कर हत्या कर शव को सात फीट गड्ढा कर ठिकाने लगाने वाला झारखंड के साहिहगंज जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज निवासी आदित्य कुमार यादव पिता दशरथ यादव शराब के नशे में रविवार की देर शाम को गोपालपुर पुलिस के हत्थे चढा. इसकी जानकारी देते हुए गोपालपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मकंदपुर चौक पर एटीएम के नजदीक शराब पीकर हंगामा एक युवक द्वारा हंगामा करने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचने पर उक्त युवक से पूछताछ करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. तदुपरांत सीएचसी गोपालपुर में उसका मेडिकल करवाया गया. पूछताछ के दौरान वह दिल्ली जाने […]

गोपालपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थकों की जीत हेतु मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद् सहित अन्य पदों पर पार्टी समर्थकों की जीत सुनिश्चित कराने हेतु गोपालपुर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी मकंदपुर में संपन्न हुई. बैठक में नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल कुमार यादव, अधिवक्ता द्वय किशोर झा, अजीत कुमार सिंह, नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, आलोक सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, उप प्रमुख दयानंद यादव, बासुकी मंडल, विभाष कुमार भारती, मंडल महामंत्री द्वय रंजीत झा व चंदन भगत ,मुकेश राणा सहित दर्जनों भाजपाई शामिल हुए .बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि आपसी भेदभाव को भूलकर पार्टी कार्यकर्ता वार्ड सदस्य से […]

गोपालपुर : कृषि विभाग के उपनिदेशक ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आम व लीची के बगानों के गोपालपुर प्रखंड के कृषि फार्म का लिया जायजा || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न भागों में पिछले कुछ वर्षों से आम व लीची के पुराने पेडों में फल नहीं आने की शिकायत पर पौधा संरक्षण विभाग के उपनिदेशक कन्हैया सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गाँवों में पुराने आम व लीची के पेड का निरीक्षण करने के बाद बताया कि कृषि वैञानिकों की टीम द्वारा इस तरह के बगीचा की जाँच करवाया जायेगा. साथ ही मिट्टी की जाँच भी करवा कर पता लगाया जायेगा कि किस कारण फलन नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि इन दिनों आम की फसल में कई तरह की बीमारी होने की जानकारी किसानों द्वारा दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आम के पेड में जब रैचे के […]

गोपालपुर : सैकडों किसानों के साथ आत्मा के उप निदेशक ने एप्पल मैन गोपाल सिंह के खेत का लिया जायजा || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – आत्मा के उप निदेशक प्रभात कुमार ने शनिवार की दोपहर को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित 206 किसानों जिनमें से पचासी महिला किसानों के साथ नवगछिया अनुमंडल के जाने माने सेव,नाशपाती,अनानास,अमरूद,मौसमी ,नारंगी, केला वगैरह फलों की खेती व उसके प्रबंधन की जानकारी रखने वाले एप्पलमैन के नाम से मशहूर किसान गोपाल सिंह के खेत पर पहुँच कर जानकारी का आदान प्रदान किया. मौके पर आत्मा के उप निदेशक प्रभात कुमार ने बताया कि हमलोग चयनित किसानों को तकनीकी प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु भ्रमण करवा रहे हैं. तकनीकी प्रबंधक कुमार गौतम,लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रियांशु प्रियदर्शी, कुमार स्वस्तिक, सुभाष कुमार झा वगैरह की मौजूदगी देखी ग DESK 04 B