Tag Archives: gopalpur

भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह का लाइसेंसी पिस्टल चोरी,मामला दर्ज, तीन लोगों को लिया हिरासत में || GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह का लाइसेंसी पिस्टल उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।इस चोरी की घटना को लेकर गुलाबी सिह के द्वारा गोपालपुर थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।इस चोरी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह सुबह गुलाबी सिह को घर से कहीं जाना था ।वह तैयार हो कर घर से निकलने लगें तो पिस्टल भी ढूंढने लगे जहां पर वह रखतें थे। लेकिन पिस्टल वहां पर नहीं मिला। जिसको लेकर परिजनों को भी पूछा लेकिन किसी ने नहीं कुछ बता पा रहे थे। घटना को लेकर घर में खलबली मच गया। तत्काल इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को […]

अभिया गांव में गंगा किनारे स्थित वैष्णव काली मंदिर में 1934 ई● से होती है मैया की पूजा ||GS NEWS

दीवाली 2022नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के अभिया गांव में गंगा तट स्थित 150 सालों से हो रही है मां की पूजा यहां तांत्रिक विधि से मैया की पूजा की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से फूस का मंदिर अभिया गांव के ही दियारा क्षेत्र में था लेकिन जब 1934 ईस्वी में गंगा का कटाव होने के कारण मेयर को अभिया गांव में स्थापित किया गया पुराने मंदिर के लकड़ी के बने समान बेचकर और ग्रामीणों के सहयोग से नया मंदिर गांव में निर्माण किया किया। और उसी समय से अभिया गांव में वैष्णव काली मैया का पूजा होने लगी। मंदिर के पुजारी चरित्र मंडल ने बताया कि अभिया गांव वैष्णव काली बहुत ही शक्तिशाली है। माता की सभी स्वरूपों की […]

Noimg

गोपालपुर का ब्रह्मोत्तर बांध ध्वस्त, एक लाख की आबादी होगी प्रभावित || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

अब गंगा प्रसाद बांध पर भी बढ़ जाएगा पानी का दवाब देर रात सैदपुर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू मुखिया के नेतृत्व में किया गया प्रयास हुआ विफल गोपालपुर का ब्रह्मोत्तर बांध महंथ स्थान के 300 मीटर उत्तर दिशा में ध्वस्त हो गया है. देर रात तक सैदपुर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा था, लेकिन गंगा के बढ़ते जल स्तर के सामने यह बांध दवाब झेल नहीं सका और देर रात करीब 10 बजे यह बांध ध्वस्त हो गया. यह बांध गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के कई गांवों को गंगा नदी से सुरक्षा प्रदान कर रहा था. जानकारी मिली है गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय, गोपालपुर पंचायत, सूकटिया बाजार, लत्तरा, अभिया, पचगछिया,मुरली, चन्दरखरा […]

आदर्श मध्य विद्यालय धरहरा एवं मध्य विद्यालय बलाहा के पूर्व प्रधानाध्यापक सकलदेव सिंह का निधन || GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन से शोक व्याप्त हैं। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के कार्यकारिणी सदस्य सह आदर्श मध्य विद्यालय धरहरा एवं मध्य विद्यालय बलाहा के पूर्व प्रधानाध्यापक सकलदेव सिंह के आकस्मिक निधन से शिक्षकों में शोक हैं। युगेश कुमार, उप प्रधान सचिव, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, भागलपुर, अभिमन्यु गोस्वामी, विनोद कुमार, जयशंकर ठाकुर, अनिल कुमार, कमलेश्वरी प्रसाद ठाकुर, सुबोध चन्द्र यादव, राम शोषित कुमार यादव, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश पंडित, जगदीश पासवान, नरेंद्र प्रसाद यादव, रणबीर सिंह,पवन कुमार सिंह, शंभु कुमार,सुनिल कुमार, बलराम रजक, गुरुचरण रजक , मुकेश पासवान शोक संवेदन व्यक्त किया हैं। Barun Kumar Babul

नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल लिखकर नहीं गए सवाल, कह दी ऐसी बात की सदन हुआ ठहाकों से गुलजार

बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर एंकर – बिहार विधानसभा के मानसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में लगातार विपक्षी सदस्‍य अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में हल्‍ला कर रहे हैं। चौथे दिन भी इस पर गतिरोध कायम था। लेकिन इस बीच एक पूरक प्रश्‍न को लेकर विधानसभा में ठहाके होने लगे। भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अपने क्षेत्र में पड़ने वाले एक पुल के निर्माण के बारे में संबंधित विभाग के मंत्री से पूरक पूछ रहे थे। लेकिन उन्‍होंने प्रश्‍न ही पढ़ना शुरू कर दिया। इस पर विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा ने उन्‍हें टोकते हुए कहा कि आप प्रश्‍न पढ़ रहे हैं। आप मंत्री से पूरक पूछिए। विधायक गोपाल मंडल […]

छात्रों के बर्तन में जानवरों का खाते हुए VIRAL VIDEO पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नें किया जवाब तलब ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ी मकंदपुर गांव में स्थित मध्य विद्यालय मकंदपुर में गुरुवार को मध्याहन भोजन खाने के बाद छात्रों द्वारा रखे गए जूठे बर्तन को चापाकल पर कुत्ते एवं बकरियों के द्वारा खाते हुए देखा गया, जिसको लेकर एक वीडियो वायरल हुआ। जानवर को बर्तन में खाते वीडियो में देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल मध्यान भोजन के डीपीओ को जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं इस बाबत गोपालपुरप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जानवरों को खाते हुए वीडियो हम लोगों को मिली है।इसकी जांच संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं इस वीडियो एवं फोटो को लेकर के विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिकांत सुमन के द्वारा बताया गया कि हम […]

प्रभार के उधेरबुन में लटका 17 बच्चों का भविष्य, नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में ठोका ताला, हाल नवगछिया के मौधा टोला का

गोपालपुरनवगछियासमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत मौधा यादव टोला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के ध्वस्त व्यवस्था से तंग आकर ग्रामीणों ने विद्यालय में जरा ताला। विद्यालय में 1 अप्रैल से यहां पर तत्कालीन प्रभारी नीतू कुमारी ने बिना प्रभार दिए दूसरे स्कूल में प्रभार ले लिया, उसके बाद इस स्कूल की व्यवस्था प्रभारी के बिना पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है । जहां कक्षा 5 में कुल 17 बच्चे हैं जिसको इस वर्ष दूसरे स्कूल में नामांकन लेना है लेकिन प्रभारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है । जिस कारण बच्चो और उनके अभिभावक 10 दिनों से स्कूल का चक्कर काट रहे हैं । वही ग्रामीणों […]

गोपालपुर : सैदपुर पंचायत के आवास सहायिका रिंकी देवी पर अवैध वसूली को लेकर FIR दर्ज

अपराधगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के आवास सहायिका रिंकी देवी अवैध वसूली को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। ज्ञातव्य हो कि गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 के आवास लाभुक रोहित कुमार दास, शीला देवी ,खुशबू देवी तीनों लाभुक से आवास सहायिका रिंकी देवी द्वारा आवास योजना के लाभ दिलाने के नाम पर ₹10000 अवैध वसूली किया। इस संबंध में तीनों लाभुकों ने डीडीसी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी। आवेदन के आलोक में मामले की जांच की गई तो आवास सहायक रिंकी देवी पर आरोप सही साबित हुए। डीडीसी ने गोपालपुर की बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया। गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने गोपालपुर […]