Tag Archives: gopalpur

Noimg

शिक्षक दिवस पर भागलपुर में सम्मानित होगें गोसाई गाँव के लाल शिक्षक अमरनाथ झा || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

जानकारी मिलने के साथ गांव में खुशी का माहौल नवगछिया : कई वर्षों से भागलपुर जिला में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में कई गतिविधियों को संचालित करने वाले गोसाईगांव निवासी कृष्णा नंद झा एवं स्मृतिशेष अनिला झा के ज्येष्ठ सुपुत्र शिक्षक अमरनाथ झा को शिक्षक दिवस पर भागलपुर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा । वहीं इसकी सूचना मिलते ही गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हर कोई शिक्षक अमरनाथ उर्फ बमबम की प्रशंसा करने लगे । ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अमरनाथ झा काफी दक्ष हैं हाल ही में उन्होंने शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (माध्यमिक शिक्षा) को भी अपने विद्यालय के कई मॉडल को दिखाया था । उनका विद्यालय भागलपुर के लाजपत पार्क […]

Noimg

अंचल नाजिर फरार,कार्यालय में ताला लटका,सीओ ने निलंबित करने की सिफारिश || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

अंचल नाजिर ओमप्रकाश पोद्दार शनिवार से ही अपने कार्यकाल से गायब हैं.जिस कारण उनके कक्ष में ताला लटका हुआ है और अंचल का कार्य बाधित हो गया.बताते चलें कि अंचल नाजिर के द्वारा दुर्घटना में हुई मौत के कारण बिहार सरकार द्वारा दिये जाने वाले मुआवजा की राशि चार लाख रुपये के भुगतान के एवज में पीडित परिवार से पचीस हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वरीय अधिकारियों को भेजा था.अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को गोपालपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि नाजिर के निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है.उन्होंने बताया कि नाजिर के फरार रहने से कार्य भी बाधित हो रहा है.वरीय अधिकारियों के […]

नवगछिया में रिजल्ट फैक्ट्री बना आवासीय ज्ञान वाटिका 21 में 19 नें किया सैनिक स्कूल में पास || GS NEWS

उपलब्धिगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय सिंधिया मकनपुर के 21 में 19 छात्र छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है. ज्ञात हो कि उपरोक्त परीक्षा ऑल ओवर इंडिया बेसिस पर दी जाती है जिसमें 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं सफल छात्र-छात्राओं में रितेश कुमार (प्रथम) ने 258 रितेश कुमार (द्वितीय) ने 235, सोनी ने 234, सृजल ने 230, कृष्ण देव ने 227, करण ने 222, कोमल ने 221, आदर्श ने 216, शिव नें 204, न्यूटन ने 203, गौरव ने 202, अंशु नें 201, आनंद नें 200, शिवम 200, आराध्या 181,ओंकार 163, आनंद राज 163, हिमांशु 180 एवं रानू ने 153 अंक प्राप्त किए हैं सफलता पर विद्यालय […]

Noimg

गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत शिक्षिका कुमारी नूतन सिंह के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद सिंह एवं संचालन जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के प्रधान सचिव राणा कुमार झा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, पूर्व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद चौधरी सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर नवगछिया प्रखंड के पूर्व डीडीओ ने विदाई गीत गाकर के […]

गोपालपुर थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र से किया सम्मानित || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी की लाइसेंसी पिस्टल पिछले दिनों घर से चोरी हो गई थी.चोरी गई उक्त पिस्टल को गोपालपुर थाना पुलिस ने को चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया था .जिसे आज माननीय न्यायालय नवगछिया के द्वारा दिये गये निर्देश के बाद गोपालपुर पुलिस ने पिस्टल को भाजपा नेता को सौंपा. भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी, जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार उर्फ दादा ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक,राजद नेता प्रवीण कुमार ,भाजपा नेता कौशिक कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ ग्रामीणों ने मौके पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. DESK 04

नवगछिया एसडीओ नें एसबीसी इंटर स्तरीय हाई स्कूल में अतिथि शिक्षकों के मामले का किया जाँच || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

कमिश्नर को दिया आवेदन, कमिश्नर के आदेश पर जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी गोपालपुर प्रखंड के एसबीसी इंटर स्तरीय हाई स्कूल लत्तीपाकर, धरहरा विद्यालय के अतिथि शिक्षक का यह आरोप है की प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय में कई महीनों से मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है विद्यालय में 9 वीं, 10 वीं की भी जांच, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, तिमाही सेंटअप किसी भी परीक्षा के समय परीक्षा की ड्यूटी से वंचित कर दिया जाता है। बार-बार अतिथि शिक्षक के उपस्थिति पंजी में कॉलम को भर दिया जाता है जिससे बिना ड्यूटी का उन्हें कोई पारिश्रमिक नहीं मिलता है । विगत कई महीनों से महज ₹7 हजार से ₹10 हजार ही पारिश्रमिक पूरे महीने में मिल पाता है जबकि […]

मोटर चोरी के मामले में गोपालपुर पुलिस ने धरहरा से महिला को किया गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधगोपालपुरBarun Kumar Babul0

मोटर चोरी के मामले में गोपालपुर थाना की पुलिस ने धरहरा से महिला गिरफ्तार किया। आरोपित महिला धरहरा निवासी रीता देवी है। बताया गया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर गांव के सुबोध चौधरी के खेत मोटर पंप छह नवंबर को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। मोटर धरहरा गांव में चलने की सूचना मिला। वहां पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। धरहरा निवासी प्रह्लाद सिंह के खेत में मोटर से पानी पटवन कराया जा रहा है। मौके पर प्रह्लाद सिंह की पत्नी रीता देवी मिली। रीता देवी ने बताया कि हम मोटर अभिया के लंबू कुमार से खरीदा है। […]

Noimg

गोपालपुर कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस मनाया गया || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत लत्तीपाकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 133 वा जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। जहां उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों को चर्चा किए। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों से अधिक इनका स्नेह प्रेम थे ।इसलिए बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे। मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राजू कुमार, अंकित कुमार ,संजीव कुमार, जनार्दन ठाकुर ,निरंजन ठाकुर, मोहम्मद शब्बो ,घनश्याम मंडल, मोहम्मद अकबर अन्य कई लोग मौजूद थे। DESK 04