December 19, 2025
प्रत्येक प्रखंड में विकसित ग्रामीण हाट की होगी स्थापना, डीडीसी ने किया व्यापक निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों का व्यापक भ्रमण कर विभागीय विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और स्थानीय बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड में एक विकसित ग्रामीण हाट की स्थापना को जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताया। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण हाट स्थानीय व्यापार, रोजगार और आजीविका का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। इनके समुचित विकास से छोटे व्यापारियों, किसानों और स्ट्रीट वेंडरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित हाटों में स्ट्रीट वेंडरों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें पक्के शेड, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा […]