February 28, 2026
इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर कटाव पीड़ितों की बदहाल जिंदगी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaगंगा कटाव में उजड़ा आशियाना, दो दशक से पॉलीथिन की छांव में गुजर रहा जीवन नवगछिया: विक्रमशिला पुल के जहान्वी चौक से दियारा क्षेत्र को जोड़ने वाला इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध लगभग 20 किलोमीटर लंबा है। यह तटबंध अब केवल बाढ़ से सुरक्षा का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि गंगा कटाव से विस्थापित परिवारों के लंबे संघर्ष और मजबूरी की कहानी भी बयान करता है। पिछले करीब दो दशकों से कटाव पीड़ित परिवार यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पॉलीथिन शीट की झोपड़ियों में जीवन यापन करने को विवश हैं। गंगा की बदलती धार ने इन परिवारों का स्थायी आशियाना छीन लिया है। तटबंध पर बसे अस्थायी ठिकानों में पल-बढ़ रहे बच्चों की दुनिया इसी सीमित दायरे तक सिमट […]