February 28, 2026
होली में नशे पर सख्ती: भागलपुर प्रशासन अलर्ट मोड में, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर: होली पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी भागलपुर ने मद्य निषेध विभाग और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान शराब पीकर सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए तथा संदिग्ध वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनलाइजर से अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहारों में नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार जांच केवल औपचारिकता […]