Tag Archives: lakho ki chhati

Noimg

मदरौनी चौक पर मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान में भीषण आग, लाखों की क्षति || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी चौक पर मंगलवार की रात करीब 8:45 बजे एक मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरौनी चौक निवासी मनोज मंडल की मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में टायर और ट्यूब रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इसी […]