December 20, 2025
नवगछिया में लायन्स क्लब की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaशनिवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से ठाकुरवारी पंडित टोला जयरामपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेवा निवृत्त प्राचार्य दिनेश पंडित के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष अबधकिशोर सिंह थे। सम्मानित अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह और राजेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने संभाला। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन डॉ. आनंद विक्रम, मती पुनम, नवेंदु कुमार शेखर एवं स्थानीय लोगों ने सहयोग प्रदान किया। […]