Tag Archives: naugachia news

Naugachia: मारपीट मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

रंगरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार अभियुक्त को भेजा न्यायिक हिरासत में नवगछिया ।मारपीट के एक मामले में रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी मिथुन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को वादी मृदुल कुमार शर्मा के फर्द बयान पर रंगरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद को लेकर मिथुन कुमार ठाकुर एवं चार-पांच अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर वादी तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी, जिससे वे घायल हो गए थे। मामले के अनुसंधान […]

Naugachia: हाई स्कूल नवगछिया में बिना ‘खुर पुजाय’ के कुछ नहीं-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया हाई स्कूल में प्रमाणपत्र देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों का वीडियो वायरल नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल स्थित नवगछिया हाई स्कूल में प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र (मार्कशीट) वितरण के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसमें विद्यालय की एक महिला आदेशपाल पर छात्रों से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र विद्यालय कर्मी से बहस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मार्कशीट, प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए ₹50, ₹100 से लेकर ₹200 तक की राशि […]

Naugachia: पुलिया मरम्मत पर उठा सवाल, जांच में खुली पोल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग नवगछिया अनुमंडल के खैरपुर कदवा पंचायत के नंदग्राम कदवा स्थित पुलिया के मरम्मत कार्य में कथित रूप से घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विभागीय कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल मौके पर पहुंचे तो वहां निर्माण कार्य जारी मिला, जबकि संबंधित कनीय अभियंता द्वारा काम बंद कराने का दावा किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया मरम्मत में निम्न गुणवत्ता की ईंट और अन्य घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पुलिया क्षेत्र के लोगों के […]

Naugachia:  खरीक की बेटी का ससुराल पूर्णिया में हत्या- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पति गिरफ्तार, सास-ससुर समेत अन्य आरोपी फरार; पुलिस कर रही छापेमारी पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित ततमा टोला में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान शांति कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिहपुर क्षेत्र के औलियाबाद निवासी अमित कुमार मिश्रा की पत्नी थीं। अमित कुमार मिश्रा पूर्णिया में एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत है और […]

Naugachia: खरीक में सड़क हादसे ने ली इंटर छात्र की जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दो बाइकों की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम नवगछिया ।खरीक थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव निवासी सुभाष मंडल के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुलशन इंटर का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गुलशन बाइक से मुर्गा खरीदने जा रहा था। इसी दौरान खरीक रेलवे गुमटी के समीप स्थित भोला बाबा […]

Naugachia: मजदूरी के दौरान करंट लगने से वृद्ध मजदूर की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिवार के एक सहारे के जाने से घर में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला केबिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फुलची पासवान (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय चुनचुन पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि फुलची पासवान दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वह बभनगामा में एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने गए थे। मकान की छत पर […]

Naugachia: सिलीगुड़ी-भागलपुर समीर बस हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बस, कई यात्री घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के अर्जुन कॉलेज के पास हुई दुर्घटना, यात्रियों को निकालने के लिए तोड़ना पड़ा बस का पिछला शीशा नवगछिया में बुधवार को सुबह 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब सिलीगुड़ी से भागलपुर आ रही समीर बस (बीआर-43पी-4165) अर्जुन कॉलेज के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे में खगड़िया, भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के कई यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए […]

Naugachia: ईसीसीएन-11 नवगछिया बनी फ्रेंडशिप कप सीजन-3 की चैंपियन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अमित मंडल का ऑलराउंड जलवा, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों खिताब किए अपने नाम नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब (ईसीसीएन) नवगछिया द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल में ईसीसीएन-11 नवगछिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनू-11 कटिहार को पांच विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पूरे टूर्नामेंट में नवगछिया की टीम का दबदबा कायम रहा और फाइनल में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनू-11 कटिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 126 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईसीसीएन-11 नवगछिया की टीम ने 17 ओवर में पांच विकेट खोकर 127 […]

Naugachia: बिहुला की कथा नारी शक्ति, साहस और समर्पण का अद्भुत उदाहरण – मुकेश कुमार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मंजूषा समर कैंप का समापन, 72 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र नवगछिया की ऐतिहासिक विरासत और मंजूषा कला से बच्चों को जोड़ने का प्रयास सराहनीय बोले अतिथिगण नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट आफिस रोड़ में बिहुला विषहरी पूजा समिति, नवगछिया विकास समिति एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंजूषा समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 72 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित, विद्यालय के प्राचार्य कौशल जायसवाल, अधिवक्ता अजीत पांडेय, काशीकांत सिंह एवं संजय मंडल सहित कई गणमान्य […]

Naugachia: छापेमारी में अवैध दवा दुकान से दवाएं जब्त, कई अनियमितताएं उजागर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर एवं गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले सुकटिया बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की। इसके बाद एक निजी प्रैक्टिशनर के क्लीनिक पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक बंद पाया गया। इसके पश्चात अधिकारियों ने तिरासी गांव में संचालित एक मेडिकल स्टोर की जांच की, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान […]