June 4, 2026
Naugachia : साइबर पुलिस की तत्पर कार्रवाई से 11 हजार रुपये की पूरी रकम हुई रिकवर, लोगों से सतर्क रहने की अपील – GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया । साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच नवगछिया साइबर थाना ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय देते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। त्वरित कार्रवाई, तकनीकी अनुसंधान और बैंकिंग समन्वय के माध्यम से पुलिस ने ठगी गई 11 हजार रुपये की पूरी राशि पीड़ित को वापस करा दी। इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि आम लोगों का साइबर पुलिस पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी विकास कुमार साइबर ठगों के झांसे में आकर 11 हजार रुपये गंवा बैठे थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नवगछिया साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत […]