Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia : वार्ड 23 में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को लेकर शिविर आयोजित – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

50 से अधिक लाभुकों का हुआ जीवन प्रमाणीकरण, पार्षद चम्पा कुमारी की पहल से बुजुर्गों को मिली सुविधा नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में बुधवार को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों की सुविधा के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी की पहल पर रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजन लाभुकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में आ रही परेशानियों से राहत दिलाना तथा उन्हें वार्ड स्तर पर ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में 50 से अधिक लाभुकों ने अपने जीवन प्रमाण पत्र का ऑनलाइन […]

Noimg

Naugachia : घर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पोखरिया चौक पर अपराधियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर बुधवार देर रात लगभग 9:30 बजे अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से घर लौट रहे युवक पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस के साथ नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एसडीपीओ अनिकेत अमर घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पोखरिया निवासी श्याम शाह (₹पिता- गीरो साह, उम्र […]

Noimg

Naugachia : विश्व साइकल दिवस : साइकिल रैली ने दिया स्वस्थ जीवन और हरित पर्यावरण का संदेश – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नवगछिया में बुधवार को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा एवं बाल भारती विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय परिसर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश मुनका, मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका, संरक्षक नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता […]

Noimg

Naugachia : प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण पर दिया जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गोराडीह के बिशनपुर जिच्छो एवं नाथनगर के गोसाई दासपुर पंचायत में किया निरीक्षण भागलपुर । बिहार सरकार के जन-शिकायत निवारण अभियान के तहत गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जिच्छो पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर के प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहयोग शिविरों की प्रगति और शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए […]

Naugachia : अक्षम, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं के लिए नाव का सफर बना मुश्किल, कड़ी धूप में बढ़ी परेशानी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चिलचिलाती धूप से बचने के लिए गंगा जल में भीगा गमछा बना सिर का सहारा नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार का सफर लोगों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है। जहां पहले पुल के माध्यम से यह दूरी महज पांच मिनट में पूरी हो जाती थी, वहीं अब लोगों को नाव के सहारे 30 से 40 मिनट तक की यात्रा करनी पड़ रही है। तेज धूप, उमस और भीड़भाड़ के बीच यह सफर खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। महादेवपुर घाट पर प्रतिदिन यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। नाव की प्रतीक्षा में लोगों को घंटों खड़ा […]

Noimg

Naugachia : गोपालपुर की दो पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव एवं गोपालपुर डिमाहा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। शिविर में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमीन सीमांकन तथा मनरेगा योजनाओं में अनियमितता से संबंधित सामने आए। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और उनकी शिकायतों के समाधान के […]

Noimg

Naugachia : 24 घंटे के भीतर ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस ने मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत अमर ने किया। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने बताया कि 1 जून को मधुरापुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी विपीन कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को […]

Noimg

Naugachia : साइबर ठगी के 9,785 रुपये वापस, त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : साइबर ठगी के शिकार हुए इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी प्रवीण कुमार को साइबर थाना नवगछिया की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 9,785 रुपये की पूरी राशि उनके बैंक खाते में वापस करा दी गई है। साइबर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही साइबर थाना की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि का पता लगाया गया। लगातार प्रयास और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 9,785 रुपये की पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के […]