


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेतरी गांव निवासी हरिनंदन पासवान, पिता स्व. नरेश पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी 2019 को नंदकिशोर पासवान ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि तेतरी गांव में हरिनंदन पासवान समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए नंदकिशोर पासवान और उनके भाई के साथ मारपीट की थी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

शिकायत के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 26/19 दर्ज कर पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्तता के आरोप में हरिनंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

















