


नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में 12 सितंबर को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में खरीक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में वादिनी के फर्द बयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 276/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना में संलिप्तता के आरोप में भीखो यादव, पिता स्व. नारायण यादव और उसके पुत्र सुमित यादव, दोनों निवासी बगड़ी, थाना खरीक, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

















