5
(1)

नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के पुनामा प्रतापनगर गांव में बच्चों के साथ मारपीट का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका कुमारी (30) ने पति समेत सास और गोतनी पर कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।

पीड़िता के अनुसार, घर में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। प्रियंका के चार छोटे बच्चे हैं। उसका आरोप है कि परिवार के कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने अपने पति पंकज कुमार से इसका विरोध करते हुए कहा कि आपके सामने परिवार के लोग बच्चों को मारते हैं, लेकिन आप कुछ नहीं कहते हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद पति पंकज कुमार, सास और गोतनी ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता ने मामले में पति, सास और गोतनी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: