Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: नवगछिया में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया चौरचन पर्व, महिलाओं ने की चौठ चंद्र की पूजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गोसाई गांव सहित पूरे नवगछिया क्षेत्र में दिखा उत्साह, ठेकुआ, फल, खीर और मिट्टी के बर्तन में जमाए दही से चंद्रदेव को अर्पित किया गया नैवेद्य नवगछिया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव सहित पूरे नवगछिया क्षेत्र में मिथिला की लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा चौरचन पर्व (चौठ चंद्र) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में शाम के समय घर-घर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने फल हाथ में लेकर चंद्रमा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि तथा परिवार की मंगलकामना की। धार्मिक एवं लोक परंपराओं […]

Noimg

Naugachia: मदरौनी में कोसी का कहर, छतों पर जिंदगी गुजारने को मजबूर बाढ़ पीड़ित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सरकारी राहत का इंतजार, भोजन-पेयजल और दवाइयों की भी बनी समस्या नवगछिया । कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से नवगछिया अनुमंडल जिले के रंगरा प्रखंड के मदरौनी इलाके में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। पिछले कई दिनों से कई घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। पानी घरों के आसपास जमा रहने के कारण लोगों के सामने रहने, खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हालात यह हैं कि कई परिवार घर छोड़ने के बजाय अपनी छतों पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी ने इलाके में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है। […]

Noimg

Naugachia: हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेतरी गांव निवासी हरिनंदन पासवान, पिता स्व. नरेश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी 2019 को नंदकिशोर पासवान ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि तेतरी गांव में हरिनंदन पासवान समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए नंदकिशोर पासवान और उनके भाई के साथ मारपीट की थी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिकायत के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 26/19 दर्ज कर पुलिस ने मामले का […]

Noimg

Naugachia: बगड़ी में मारपीट के बाद हत्या के प्रयास का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में 12 सितंबर को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में खरीक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में वादिनी के फर्द बयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 276/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना में संलिप्तता के आरोप में भीखो यादव, पिता स्व. नारायण यादव और उसके पुत्र सुमित यादव, दोनों निवासी बगड़ी, थाना खरीक, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दर्जनों निजी विद्यालयों के संचालक और सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां नवगछिया । बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन बिहपुर चौक स्थित बिशॉप स्कॉलर एकेडमी स्कूल परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले दर्जनों विद्यालय संचालकों सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह के मुख्य अतिथि भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज और […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, सड़क से चापरहाट बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में रेलवे ढाला के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सधुआ गांव निवासी स्वर्गीय महावीर मालाकार के पुत्र बुधो मालाकार के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधो मालाकार बाढ़ के पानी से होकर सड़क के रास्ते चापरहाट बाजार जा रहे थे। रेलवे ढाला के समीप अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अधिक गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण तत्काल पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना रंगरा […]

Noimg

Naugachia: भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा पोखरिया, सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार छुट्टी बिताने के बाद अपनी ड्यूटी पर शिमला लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीआरपीएफ की बटालियन के जवान पार्थिव शरीर को लेकर नवगछिया पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद […]

Noimg

Naugachia:बापू टावर में 19 सितंबर को स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम, आचार्य अंशु और आचार्य अमोल करेंगे सत्रों का संचालन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भारतीय योग प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ आचार्य अंशु और दिल्ली के आचार्य अमोल देंगे तनाव प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी, भवन निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के करीब 150 अधिकारी होंगे शामिल पटना। कार्यस्थल पर बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव के बीच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से 19 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में विशेष स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय योग प्रबंधन संस्थान, हरियाणा के वरिष्ठ आचार्य अंशु जी और दिल्ली के आचार्य अमोल जी मुख्य रूप से विभिन्न सत्रों का संचालन करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव सह निदेशक विनय कुमार (आईएएस) ने भारतीय […]

Noimg

Naugachia: लोक अदालत में पुराने ट्रैफिक चालानों का निपटारा, छूट के साथ जमा कराई गई राशि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । राष्ट्रीय लोक अदालत-2026 के तहत शनिवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में यातायात पुलिस की ओर से लंबे समय से लंबित यातायात चालानों के निपटारे की प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान 90 दिनों से अधिक पुराने लंबित चालानों पर नियमानुसार आवश्यक छूट देते हुए शमन की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की ओर से लंबित चालान से जुड़े मामलों का लोक अदालत के माध्यम से समाधान कराया गया। संबंधित वाहन चालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चालान की राशि जमा करने का अवसर दिया गया। प्रावधान के अनुसार छूट का लाभ मिलने से पुराने मामलों के निपटारे में वाहन चालकों को राहत मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति और सरल प्रक्रिया के माध्यम से […]

Noimg

Naugachia: गुरुग्राम में तैनात सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार का निधन, पोखरिया में पसरा मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर पोखरिया गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार की शनिवार सुबह गुरुग्राम में उपचार के दौरान निधन हो गया । ड्यूटी पर जाने के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही पोखरिया गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मुकेश कुमार, पोखरिया निवासी रामविलाश साह के पुत्र थे। वर्ष 2003 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित होने के बाद उन्होंने सेवा शुरू की थी। करीब 23 वर्षों के सेवाकाल में वे देश की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते रहे। फिलहाल उनकी तैनाती गुरुग्राम में थी। परिवार में वे बड़े भाई थे और […]