5
(2)

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में रेलवे ढाला के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सधुआ गांव निवासी स्वर्गीय महावीर मालाकार के पुत्र बुधो मालाकार के रूप में हुई है।

बताया गया कि बुधो मालाकार बाढ़ के पानी से होकर सड़क के रास्ते चापरहाट बाजार जा रहे थे। रेलवे ढाला के समीप अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अधिक गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण तत्काल पता नहीं चल सका।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना रंगरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। परिजनों ने आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाले प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: