Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: साधोपुर में कोसी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा आवेदनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया :रंगरा प्रखंड के साधोपुर क्षेत्र में कोसी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र को आवेदन सौंपकर साधोपुर के समीप कोसी नदी पर शीघ्र पीपा पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में कोसी नदी पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम नागरिकों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में नाव पर निर्भरता […]

Noimg

Naugachia: जी.बी. कॉलेज नवगछिया के तीन छात्रों का अग्निवीर भर्ती में चयन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कॉलेज में खुशी का माहौल नवगछिया । जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के तीन छात्रों का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चयनित छात्रों में आशुतोष कुमार, पिता श्री नंद कुमार सिंह, निवासी नगरह (नवगछिया), सौरभ कुमार, पिता श्री नागेश्वर राय, निवासी नवगछिया तथा कृष्ण कुमार, पिता श्री करुण दयाल भारती, निवासी खरीक बाजार शामिल हैं। तीनों छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। छात्रों के चयन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज […]

Noimg

Naugachia: लूट मामलें में एक अभियुक्त गिरफ्तारGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 11 अगस्त 2023 को वादी रूपेश मंडल द्वारा इस्माईलपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि साहू पेट्रोल पंप के समीप 03-04 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उनके आलू लदे मालवाहक टेम्पू को लूट लिया गया। उक्त आवेदन के आधार पर इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 97/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी अभिषेक कुमार पिता अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया। DESK 113Naugachia@1998

Noimg

Naugachia: बलहा बाजार फायरिंग कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया ।भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा बाजार में फायरिंग एवं मारपीट की घटना के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर यह सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की रात्रि भवानीपुर थाना को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने बलहा बाजार पहुंचकर भय एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक दुकानदार के साथ मारपीट की तथा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया […]

Noimg

Naugachia: ग्रामीणों का विरोध, खास महाल ग्राम कचहरी में जड़ा ताला-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत स्थित खास महाल ग्राम कचहरी में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रंगरा अंचल के राजस्व कर्मचारी वहां रखे राजस्व संबंधी दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम कचहरी पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम कचहरी में ताला जड़ दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि खास महाल क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से गोपालपुर प्रखंड और अंचल क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां के लोगों का हल्का एवं राजस्व संबंधी कार्य रंगरा अंचल से संचालित होता है। वर्षों से ग्राम कचहरी परिसर […]

Noimg

Naugachia: सुहाग के रंग वट सावित्री के संग : प्रतिभागियों को उपहार एवं सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया, ।वट सावित्री पर्व के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित “सुहाग के रंग वट सावित्री के संग” प्रतियोगिता का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवगछिया एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को सम्मान पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन वट सावित्री पर्व के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वट सावित्री पूजा, पारंपरिक परिधान, सुहाग श्रृंगार एवं […]

Naugachia: पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बिहपुर विधानसभा में तैयारियां पूरी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सभी 316 बूथों पर सुना जाएगा 134वां संस्करण, भाजपा नेताओं ने की तैयारियों की समीक्षा नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण के प्रसारण को लेकर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शनिवार को भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बूथ स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत स्थित बूथ संख्या 214 पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की […]

Noimg

Naugachia: महादेवपुर घाट पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, समय सीमा के बाद भी चलती रहीं नावें-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विक्रमशिला सेतु बंद होने से बढ़ा दबाव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के बंद रहने के कारण गंगा पार आवागमन के लिए महादेवपुर घाट पर निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की शाम घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे नाव पर सवार होने को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की छुट्टी से पहले बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों, शिक्षण संस्थानों और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने के लिए महादेवपुर घाट पहुंचे थे। शाम होते-होते घाट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई और नावों पर चढ़ने के लिए लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से नाव संचालन के लिए शाम 5 बजे तक की […]

Naugachia: सैदपुर में 5 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्वजों के उद्धार एवं जनकल्याण के लिए बहेगी भक्ति और ज्ञान की अविरल धारा नवगछिया : श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान एवं परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर स्थित महावीर मंदिर परिसर एवं युगांतर पुस्तकालय में आगामी 5 जून से 11 जून 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों के अनुसार सात दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रसिद्ध कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के माध्यम से […]