Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : सूद की मांग को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव निवासी सुबोध प्रसाद की पुत्री सुनयना कुमारी ने अपने पड़ोसियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी के दौरान आर्थिक जरूरत को देखते हुए पड़ोसी से कुछ रुपये उधार लिए गए थे। बाद में उक्त राशि को पूरी तरह लौटा दिया गया था। हालांकि अब पड़ोसी द्वारा उस राशि पर सूद के रूप में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि जब […]

NAUGACHIA सेप्टिक टैंक हादसे में तीन मजदूरों की मौत, विधायक ने परिजनों से मिलकर जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत के चांय टोला में बीते दिनों हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शौचालय के सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल खैरपुर कदवा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। विधायक ने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों में सुरक्षा मानकों का […]

NAUGACHIA : राम-लखन बजरंगबली धाम में माता जानकी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। स्थानीय राम-लखन बजरंगबली धाम में माता जानकी का जन्मोत्सव शनिवार को बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। संध्या समय दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और वातावरण दिव्य हो गया। इसके साथ ही भजन संध्या एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति […]

NAUGACHIA: ट्यूशन पढ़ने निकले दो छात्र लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव से ट्यूशन पढ़ने निकले दो छात्र अचानक लापता हो गए हैं। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गोपालपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार डिमाहा गांव निवासी राजेश चौधरी के दो पुत्र हर्ष राज और छोटा पुत्र मोक्ष कुमार बीते दिनों शाम के समय साइकिल से लतीपाकर धरहरा स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक दोनों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की तथा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन दोनों छात्रों का कहीं कोई पता नहीं चल […]

NAUGACHIA : तटबंध के कटाव निरोधी कार्य की धीमी प्रगति पर अभियंताओं ने जताई नाराज़गी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र में तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का शनिवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर अधिकारियों ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। इस क्रम में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी निरीक्षण के लिए स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने तटबंध के स्पर संख्या 8 और 9 के बीच चल रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। यहां सीट पाइलिंग के साथ-साथ बोल्डर क्रेटिंग तथा तटबंध में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति दोनों का आकलन […]

NAUGACHIA : हेड क्वार्टर में शौर्य संवाद कार्यक्रम आयोजित, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । शनिवार को कटिहार स्थित स्टेशन हेड क्वार्टर में शौर्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी भागलपुर, स्टेशन हेड क्वार्टर के एडम कमांडेंट कर्नल प्रणव ओकता, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सूबेदार अजय कुमार मिश्रा और धनंजय कुमार झा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर लगभग 39 भूतपूर्व सैनिक, 9 वीरांगना विधवाएं तथा एक वीरनारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने सभी उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और वीरनारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने भी सभी […]

NAUGACHIA : “सेवा श्री” द्वारा महाप्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं श्री बजरंग बली की कृपा से सेवा श्री नवगछिया द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी नवगछिया बस स्टैंड पर महाप्रसाद ‘पुंगल’ का भव्य वितरण किया गया। संध्या 7 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि हर सप्ताह की तरह इस बार भी लोगों की भीड़ संध्या होते ही बस स्टैंड परिसर में जुटने लगी थी। आयोजन स्थल पर भक्ति और सेवा का वातावरण देखने को मिला। सेवा श्री के सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। इस अवसर पर सेवा […]

NAUGACHIA : प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हो रहे क्रिएटिव टैलेंट हंट की लिखित परीक्षा 01 मई को || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह चरम पर है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब तक 250 से अधिक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कार्यक्रम के समन्वयक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा 01 मई 2026 को विद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व प्रतिभागियों को वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों—किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, […]

NAUGACHIA : लोकप्रिय शिक्षक सुनील कुमार पाठक के सुपुत्र अभिनव पीयूष का निधन, विद्यालय में शोक सभा आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड के कर्तव्यनिष्ठ एवं लोकप्रिय शिक्षक सुनील कुमार पाठक के ज्येष्ठ सुपुत्र अभिनव पीयूष का 23 अप्रैल (गुरुवार) की रात्रि 12:11 बजे निधन हो गया। वे पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। अभिनव पीयूष अपने मृदु स्वभाव और परिपक्व बुद्धि के कारण शिक्षकों एवं अपने सहपाठियों के बीच काफी प्रिय थे। उन्होंने वर्ष 2013 में बाल भारती विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा बाद में टीएनबी कॉलेज से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर (एमए) की उपाधि प्राप्त की थी। उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की […]

NAUGACHIA : सम्राट चौधरी को सदन में बहुमत मिलने पर बिहपुर एनडीए कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर । राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सम्राट चौधरी द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने पर शुक्रवार शाम बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र भी शामिल हुए और एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इस उपलब्धि की खुशी साझा की। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, भावनाएं और संकल्प समारोह को खास बना रहे थे। विधायक शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की जो मजबूत नींव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी है, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अब सम्राट चौधरी […]