Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: सेवा श्री नवगछिया द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम में सहभागिता, सेवा कार्यों की सराहना नवगछिया। परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं संरक्षक हनुमानजी महाराज की कृपा से संचालित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था सेवा श्री नवगछिया द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को पूरी एवं खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया तथा सेवा श्री नवगछिया के इस सेवा कार्य की सराहना की। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का वातावरण बना […]

Noimg

Naugachia: शादी समारोह में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीड़िता के आवेदन पर रंगरा थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी बड़ी बहन के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके जीजा तथा जीजा के भाई ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने रंगरा […]

Naugachia:खरनई नदी शव बरामदगी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नौ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज है मामला, पुलिस दबिश से चार आरोपी पहले ही कर चुके हैं आत्मसमर्पण नवगछिया थाना क्षेत्र के चर्चित खरनई नदी शव बरामदगी हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजानी निवासी शशि शर्मा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2025 को खरनई नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले को लेकर मृतक के पिता सद्दाम आलम के आवेदन पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 255/25 दर्ज किया गया था। इस मामले में नौ लोगों को […]

Noimg

Naugachia: कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिली सफलता की राह-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी नवगछिया : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीपुर टोला में शनिवार को छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण को लेकर एक विशेष कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सतीश चंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया बाजार में शुद्ध पेयजल एटीएम का शुभारंभ, अब मुफ्त मिलेगा स्वच्छ पानी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नगर परिषद की पहल से राहगीरों, दुकानदारों और आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत नवगछिया। भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवगछिया नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को नवगछिया बाजार में स्थापित शुद्ध पेयजल एटीएम का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सभापति प्रीति कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत बाजार क्षेत्र में शुद्ध पेयजल एटीएम की स्थापना की गई है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों, यात्रियों एवं […]

Noimg

Naugachia: वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर लत्तीपुर गांव निवासी एक किसान की वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान विजय यादव (45 वर्ष), पिता महेंद्र यादव, निवासी खैरपुर लत्तीपुर, थाना खरीक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विजय यादव बिचली दियारा में मकई की खेती से जुड़े कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और ठनका सीधे उनके शरीर पर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय विजय यादव दियारा क्षेत्र में अकेले मौजूद थे। कुछ देर बाद […]

Noimg

Naugachia:नवटोलिया दियारा में फसल चराने का विरोध करने पर फायरिंग, किसानों में दहशत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मूंग और मक्का की फसल पशुओं से चराने का आरोप, मारपीट व सात राउंड गोलीबारी की शिकायत नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया दियारा में किसानों की फसल को जबरन पशुओं से चराने और विरोध करने पर गोलीबारी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित किसान राजू चौधरी समेत सैकड़ों किसानों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। किसानों के अनुसार सिंहपुर मौजा स्थित नवटोलिया दियारा में मूंग, मक्का और अन्य फसलें लगी हुई हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने दर्जनों गाय-भैंसों को खेतों में छोड़ दिया, जिससे किसानों की हरी-भरी फसलें बर्बाद हो […]

Naugachia: सुहाग के रंग – वट सावित्री संग 2026’ प्रतियोगिता के विजेताओं को 31 मई को मिलेगा सम्मान और उपहार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चयनित प्रतिभागियों के लिए स्लॉट बुकिंग अनिवार्य, जीएस न्यूज़ कार्यालय में होगा उपहार वितरण नवगछिया। जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित लोकप्रिय प्रतियोगिता ‘सुहाग के रंग – वट सावित्री संग 2026’ के चयनित प्रतिभागियों एवं विजेताओं को 31 मई (रविवार) को सम्मानित करते हुए आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को मिली अभूतपूर्व सफलता और प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए जीएस न्यूज़ टीम ने उपहार वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजकों के अनुसार चयनित प्रतिभागियों के लिए उपहार प्राप्त करने से पूर्व स्लॉट बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी 30 मई तक व्हाट्सएप नंबर 97098 94194 पर “VAT SAVITRI 2026” लिखकर अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं। उपहार वितरण के लिए तीन समय निर्धारित किए गए हैं। पहला स्लॉट […]

Noimg

Naugachia: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। नवगछिया क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान तेलियाबथान निवासी अदुला देवी (42 वर्ष) तथा रामदीरी दियारा निवासी संतु मंडल (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों […]

Naugachia: पत्नी से विवाद के बाद युवक नें दे दी जान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया छोटी परबत्ता गांव की घटना, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था युवक नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा जान दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान छोटी परबत्ता निवासी पिंकू पासवान (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह त्रिवेणी पासवान का पुत्र था और ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पिंकू पासवान ने घर के अंदर […]